scriptदीपकों से भक्तों ने लिखा श्रीराम, मनाया जश्न | Devotees, Shriram, celebrating, lamps, morena news in hindi, morena n | Patrika News
मोरेना

दीपकों से भक्तों ने लिखा श्रीराम, मनाया जश्न

भूमि पूजन से रोटेरियन ने जलाए 1100 दीपक

मोरेनाAug 06, 2020 / 11:24 pm

rishi jaiswal

दीपकों से भक्तों ने लिखा श्रीराम, मनाया जश्न

दीपकों से भक्तों ने लिखा श्रीराम, मनाया जश्न

अंबाह. श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने की खुशी में यहां बुधवार देर रात तक जश्न हुए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुशल में दीपोत्सव मनाया। श्रीराम लिखा और आकर्षक ढंग से दीपकों से सजाया। इसके साथ जयकारे भी लगाए। वार्ड नं. 04 में स्थापित बजरंग मंदिर में अंबाह के पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष निक्की तोमर ने दीपदान कर व ब‘चों को मिठाईयां वितरित कीं। नाथू तोमर, दीपू व्यास, रामू गुप्ता, रामवीर कुशवाह, कल्लू कुशवाह, विनोद खटीक, आदि भाजपाजन व बड़ी संख्या में ब”ो शामिल रहे।
वहीं रोटेरियन ने यहां 1100 दीपक जलाकर उत्सव मनाया। पोरसा चौराहे से लेकर मुरैना तिराहे तक दीपमाला के रूप में 1100 दीप जला के साथ रोटेरियन ने पचासा मंदिर पर स्थित श्रीराम दरबार मंदिर में भी 151 दीपों से आरती की। पोरसा चौराहे पर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ दीप प्र’वलन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और धीरे-धीरे दीपों की शृंखला बढ़ते हुए मुरैना तिराहे तक पहुंची। यहां डॉ. सुधीर आचार्य, अंकित मिश्रा ने भी भागीदारी की। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व रोटरी अध्यक्ष शिवदत्त शर्मा और पूर्व सह कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर सखवार ने किया। इस अवसर पर रवि शर्मा, विवेक सिंह, देव गुर्जर, दुष्यंत सिंह वीके शर्मा, हरिओम शर्मा, रामू प्रजापति , रोटरी कोषाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा मंटो, अखिलेश शर्मा , प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पोरसा. अयोध्या राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष नगरा राजू सिंह तोमर ने नगरा मंदिर पर शांति पाठ एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। भजन कीर्तन के साथ श्रीराम की आराधना की गई। ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह तोमर,राधेश्याम तिवारी, पोरसा मंडल अध्यक्ष मुकेश कटारे, रजौधा मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह तोमर हरनारायण शर्मा राजवीर सिंह नगरा, शैलू सिंह भदौरिया, मुरारीलाल शर्मा, मुकेश जाटव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं शाम को हनुमान के भक्त बंदर को भोजन दिया। उसके बाद डॉ. अनिल गुप्ता और सहयोगी ने अग्रसेन चौक पर दीपोत्सव का आयोजन किया। इसमें लक्ष्मी गुप्ता, पुलिस थाना स्टाफ, राधेश्याम गर्ग, मनीष मोहित, राकेश,अंकित, कमलेश श्रीवास मौजूद रहे।

Home / Morena / दीपकों से भक्तों ने लिखा श्रीराम, मनाया जश्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो