scriptदहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी को चाकू मारा | Do not get car in dowry knife wife | Patrika News
मोरेना

दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी को चाकू मारा

आरोपी पति पुलिस आरक्षक के पद पर कार्यरत है छतरपुर में

मोरेनाSep 16, 2017 / 01:21 pm

महेंद्र राजोरे

Crime, Crime In City, Crime In Morena, Injured, Police, Morena, Wife, Knife

अस्पताल में भर्ती घायल इंदु।

मुरैना. दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना शहर के उत्तमपुरा में गुरुवार को हुई।
जानकारी के अनुसार उत्तमपुरा निवासी इंदु जाटव 26 वर्ष का विवाह छह माह पहले पास ही रहने वाले राममूर्ति जालौनिया से हुआ था। बताया गया है कि राममूर्ति जालौनिया पुलिस विभाग में आरक्षक है और इन दिनों छतरपुर में पदस्थ है। घायल इंदु के भाई कमल किशोर ने बताया कि विवाह में उन्होंने खूब दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद राममूर्ति चार पहिया वाहन की मांग करता आ रहा है। इस सिलसिले में वह इंदु को प्रताडि़त भी करता रहा है। गुरुवार को राममूर्ति मुरैना में ही था। सुबह वह अपनी ससुराल गया और चार पहिया वाहन की मांग रखते हुए इंदु से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने इंदु पर चाकू से वार किया। चाकू इंदु के हाथ में लगा, जिससे वह घायल हो गई।
घर में घुसकर परिवार के लोगों को पीटा
नूराबाद थानांतर्गत जड़ेरुआ में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार के लोगों की मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार जाहर सिंह गुर्जर का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को दोपहर १२ बजे वकीला, करुआ, बालिस्टर, जिलेदार, शैलू व भूरा गुर्जर उसके घर में घुस आए और परिवार के लोगों की मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी है।
 दो गुटों में झगड़े के दौरान मारपीट
नैनागढ़ रोड क्षेत्र में गत दिवस दो गुटों में झगड़े के दौरान मारपीट हुई, जिससे दोनों तरफ के लोगों को चोटें आईं। जानकारी के अनुसार झगड़े में एक तरफ के बारेलाल, फूल सिंह, श्रीपत व शीला रजक तथा दूसरे पक्ष के अजय गांधी व बब्बी ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट की। इसके बाद दोनों ही पक्ष कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने इस सिलसिले में क्रास प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो