scriptचने की खेती से कम हो रहा किसानों का रुझान, सरसों की बंपर बोवनी | Farmers' trend is decreasing due to gram cultivation | Patrika News
मोरेना

चने की खेती से कम हो रहा किसानों का रुझान, सरसों की बंपर बोवनी

चने की खेती से किसान विमुख हो रहे हैं। इसकी खास वजह यही है कि चने की रखवाली ज्यादा करनी पड़ती है। किसानों के पास इतना समय नहीं है, इसलिए चने की खेती से दूरी बना रहे हैं।

मोरेनाJan 23, 2022 / 02:51 pm

Ravindra Kushwah

चने की खेती -मुरैना।

खेत में लहलहाती सरसों की फसल।

रवींद्र सिंह कुशवाह, मुरैना. इस साल लक्ष्य की करीब 55 प्रतिशत ही बोवनी हो पाई है। जबकि सरसों की बोवनी 105 प्रतिशत से भी अधिक हुई है।
गेहूं की बोवनी का रकवा भी लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि रबी फसलों के लिए कुल बोवनी का निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। कृषि विभाग ने इस साल रबी फसलों की बोवनी के लिए कुल 2 लाख 72 हजार 148 हैक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया था। अब रबी फसलों की बोवनी का अंतिम आंकड़ा आ चुका है। इसमें किसानों ने लक्ष्य के अनुरूप कुल बोवनी तो 2 लाख 72 हजार 148 हैक्टेयर में कर ली है। लेकिन चना निर्धारित लक्ष्य आठ हजार 257 हैक्टेयर के विरुद्ध चार हजार 550 हैक्टेयर में ही बोया जा सका है। वहीं गेहूं की बोवनी पिछले साल करीब 96 हजार हैक्टेयर के करीब हुई थी, इस साल निर्धारित लक्ष्य 85 हजार 225 के विरुद्ध 80 हजार 283 हैक्टेयर में ही बोवनी हो पाई है। लेकिन सरसों की बोवनी इस साल अच्छे भाव देखते हुए किसानों ने बंपर की है। सरसों के लिए कुल लक्ष्य एक लाख 67 हजार 240 हैक्टेयर का निर्धारित किया गया था। किसानों ने लक्ष्य के विरुद्ध एक लाख 76 हजार 116 हैक्टेयर में बोवनी कर ली है। यह बोवनी कुल निर्धारित लक्ष्य से आठ हजार 876 हैक्टेयर अधिक है।
फसल बोवनी लक्ष्य
गेहूं 80283 85225
जौ 1756 2150
चना 4550 8257
मटर 658 650
मसूर 208 233
सरसों 176116 167240
अन्य 8577 8393
नोट-पूर्ति और लक्ष्य के आंकड़े हैक्टेयर में हैं।
कथन-
सरसों को इस साल अच्छा भाव बाजार में मिला था, इसलिए किसानों का रुझान अधिक रहा। चने की खेती में उजडऩे का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए किसान थोड़ा कम रुझान दिखा रहे हैं।
अशोक सिंह गुर्जर, एसएडीओ, उप संचालक कृषि कार्यालय, मुरैना।

Home / Morena / चने की खेती से कम हो रहा किसानों का रुझान, सरसों की बंपर बोवनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो