
कृषि कानूनों में सुधार को लेकर बैठक में बोले पूर्व मंत्री-'सिंधिया देश के सबसे बड़े भू-माफिया'
मुरैना/ केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों में सुधार के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाने की तर्ज पर जिले में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होने आए पूर्व मंत्री और लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। बैठक में बातचीत के दौरान उन्होंने न सिर्फ ज्योतिरादित्य सिंधिया को 'सौदागर सिंधिया' कहकर मुखातिब किया बल्कि उनपर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
'सिंधिया जब पावर में होते हैं तो राजस्व विभाग अपने चहेते को दिलवाते हैं'- विधायक
विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने इस दौरान न सिर्फ उन्हें प्रदेश का बल्कि देश का सबसे बड़ा भू-माफिया करार दिया है। डॉ. सिंह ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, 'सिंधिया जब भी पावर में होते हैं, तो राजस्व विभाग अपने किसी चहेते मंत्री को ही दिलवाते हैं, ताकि अपनी कब्जाई जमीनों को बचाकर रख सकें। उन्होंने ग्वालियर, उज्जैन और शिवपुरी में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की जमीनों पर कब्जा कर रखा है। अपने प्रभाव वाले ट्रस्टों के नाम जमीनें करवा रखी हैं।
नेता प्रतिपक्ष और संगठन विस्तार पर कही ये बात
विधायक ने आगे ये भी कहा कि, मंत्री और अधिकारी उनके हिसाब से काम करें, इसलिए राजस्व मंत्रालय अपने चहेते के पास रखते हैं। नेता प्रतिपक्ष और संगठन विस्तार के मामले में डॉ. सिंह ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष का पद खाली नहीं है और संगठन विस्तार पर अध्यक्ष होने के नाते कमलनाथ ही बेहतर बता सकते हैं।
Published on:
3 Jan 2021, 4:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.