scriptविवाहिता की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या! | Married woman strangled to death after rape | Patrika News
मोरेना

विवाहिता की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या!

– पीपरखेड़ा के बीहड़ में पड़ा मिला नग्न अवस्था में शव- शव के पास मिले शराब के क्वाटर

मोरेनाOct 14, 2021 / 07:03 pm

Ashok Sharma

विवाहिता की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या!

विवाहिता की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या!


मुरैना. सरायछोला थाना क्षेत्र के पीपरखेड़ा के बीहड़ में गुरुवार की दोपहर में पुलिस को एक विवाहिता का शव पड़ा मिला है। शव के पास उसका टॉप, लेजी और शराब के खाली क्वाटर भी पड़े मिले हैं। प्रथम दृष्टया महिला के साथ रेप के बाद गला गोंटकर हत्या होना बताया जा रहा है। महिला पैर में बिछिया पहने थी, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह विवाहिता थी। उसकी नाक, आंख व चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को फिलहाल पीएम हाउस में रखवा दिया है, शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम उसका पीएम करेगी। पुलिस द्वारा पीएम एक दिन विलंब से इसलिए करवाया जा रहा है कि शायद तब तक महिला की शिनाख्त हो जाए।
सरायछोला थाना प्रभारी जितेन्द्र नगाइच ने बताया कि दोपहर करीब बारह बजे पशुपालकों ने सूचना दी कि पीपरखेड़ा में सडक़ से करीब १०० फुट अंदर बीहड़ में एक महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पीएम के लिए ले जाया गया। महिला के दाहिने हाथ पर प्रेम लिखा है और दूसरे हाथ में बेल गुदी हुई है। महिला विवाहित है और उसकी उम्र करीब ३० से ३२ साल होगी। घटनाक्रम को देखकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि आरोपी संभवतह महिला का परिचित होगा तभी तो महिला यहां तक उसके साथ आई, चूंकि परिचित था इसलिए उसको मार दिया। आरोपी महिला को रात में बीहड़ में लेकर पहुंचे और वारदात कर उसका शव वहां छोडक़र फरार हो गए। पुलिस महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
कथन
– महिला के शव के पास शराब के क्वाटर मिले हैं। उसके गले पर निशान हैं इसलिए प्रथम दृष्टया गला दबाने से उसकी मौत होना प्रतीत हो रहा है। रेप की वारदात से नकारा नहीं जा सकता। जब पीएम रिपोर्ट आएगी, उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
अर्पित सक्सैना, एफएसएल अधिकारी

Home / Morena / विवाहिता की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो