scriptअनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 1 दर्जन लोग घायल | Passenger bus overturned uncontrollabl 1 dozen injured | Patrika News

अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 1 दर्जन लोग घायल

locationमोरेनाPublished: Nov 22, 2021 09:46:20 pm

Submitted by:

Faiz

श्योपुर जाने वाली यात्री बस अनियंत्रित होकर उलटी, एक दर्जन लोग घायल।

News

अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 1 दर्जन लोग घायल

मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सबलगढ़ से श्योपुर जाने वाली यात्री बस सुबह करीब 8:30 बजे नंदा पूरा एवं राम पहाड़ी के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की छत जमीन से लग गई और पहिए ऊपर हो गए। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर करीब एक दर्जन लोग साधारण घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को सिविल अस्पताल सबलगढ़ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 

पढ़ें ये खास खबर- मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 मजदूर घायल, 1 की मौत

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85qyr1

रतलाम में पिकअप पलटी, 20 घायल 1 की मौत

इसके बाद सूबे के रतलाम स्थित फोरलेन बायपास पर बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में मजदूरों से भरा लौडिंग वाहन पलट गया ,जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 20 लोग घायल हो गए। सोमवार दोपहर रतलाम के बायपास से तेज रफ्तार पिकअप लौडिंग वाहन गुजर रहा था, इस दौरान सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र में सनावदा के पास अचानक तेज रफ्तार पिकअप लौडिंग वाहन का टायर फट गया और तेज रफ्तार होने के कारण वो अनियंत्रित होकर पलटियां खाता हुआ सड़क से दूसरी और जा पहुंचा। घटना के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो