मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि डण्डोतिया का देवलोक में गमन हुआ है, वे 9& वर्ष के थे। उन्होंने कहा कि डण्डोतिया का जीवन बहुत ही सरल सहज था, वे हमेशा भगवान की भक्ति में लीन रहते थे। उन्हीं के संस्कारों और उनके परिवार के आशीर्वांद से उनके पुत्र विष्णुदत्त शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद हैं। उनके चरणों में श्रद्धांजली अर्पित करता हूं।
जनता की सेवा में बिताया सारा जीवन: सिंधिया राÓयसभा सांसद सिंधिया ने कहा कि विष्णुदत्त शर्मा के पिता अमर सिंह डण्डोतिया ने पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित किया। वे बड़े ही सादा जीवन, सहज स्वभाव और लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे। इस दुख की घड़ी में उनका परिवार धैर्य और शान्ति रखें। विदित है कि अमर सिंह डंडोतिया का सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ग्वालियर में ईलाज के दौरान शनिवार की रात्रि में निधन हो गया था। उनका अन्तिम संस्कार रविवार दोपहर 1 बजे ग्राम सुरजनपुर में किया गया था।
ये भी रहे मौजूद मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे राÓयसभा संासद Óयोतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी स्व. अमर सिंह डण्डोतिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर कृषि राÓयमंत्री गिर्राज डण्डोतिया, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, पूर्व विधायक रघुराज कंषाना, कमलेश जाटव, सूवेदार सिंह रजौधा, चंबल संभाग के कमिश्नर आर के मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक मनोज शर्मा, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कमला देवी के निधन पर भी मुख्यमंत्री ने शोक जताया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, राÓयसभा सांसद Óयोतिरादित्य सिंधिया मुरैना स्थित भाजपा वरिष्ठ नेता हरीओम शर्मा के निवास पर पहुंचे और उनकी दादी कमला देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। विदित है कि 26 अगस्त को हरीओम शर्मा की दादी कमला देवी पत्नी बद्री प्रसाद का निधन हो गया था। इसके पूर्व मुख्यमंत्री चौहान, गृह मंत्री मिश्रा, राÓयसभा सांसद सिंधिया छोटी बजरिया मुरैना पहुंचे, जहां मीसा बन्दी किसन गांगिल के निधन पर शोक व्यक्त कर संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री जींगनी रोड निवासी रिन्कू यादव से मिलने उनके निवास पर पहुंचे।