scriptजो भ्रष्टाचार करेगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा | The one who commits corruption will not be spared. | Patrika News
मोरेना

जो भ्रष्टाचार करेगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा

– करह आश्रम पर दर्शन करने आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा

मोरेनाFeb 27, 2021 / 10:12 pm

Ashok Sharma

जो भ्रष्टाचार करेगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा

जो भ्रष्टाचार करेगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा

मुरैना. पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जो मुख्यमंत्री ने संकल्प लिया है कि भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे, वह भ्रष्टाचार मुक्त ही करके हम रहंगे। कई जिले में कई कठोर कदम उठाए भी हैं। जो भ्रष्टाचार करेगा उसको बख्सा नहीं जाएगा, ग्वालियर चंबल संभाग नहीं पूरे मध्यप्रदेश में, इसका संकल्प शिवराज सिंह ने लिया है। सिंधिया करह आश्रम पर पटिया वाले बाबा पर चल रहे सियपिय मिलन समारोह में दर्शन करने आए थे।
यहां बता दें कि करह आश्रम पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 फरवरी से 6 मार्च तक सियपिय मिलन मेला आयोजित किया जा रहा है। प्रथम दिन राज्य सभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने करह आश्रम पर पहुंचकर दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि इस तपोभूमि पर मेरे पूज्य पिताजी स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का लगाव रहा है। मैं भी इस स्थल से सदैव जुड़ा रहता हूं। इस तपोभूमि पर आज मुझे दर्शन का शुभ अवसर मिला है। मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। इस अवसर पर अंबाह विधायक कमलेश जाटव, जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, पूर्व विधायक रघुराज कंषाना, पूर्व महापौर अशोक अर्गल, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय, गणमान्य नागरिक बड़़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक स्थान को और विकसित करना हम लोगों का संकल्प है। कोरोना के हमने उनकी ऊर्जा से ही सामना किया है।
पटिया वाले बाबा का संरक्षण समूचे चंबल अंचल में रहा है।

Home / Morena / जो भ्रष्टाचार करेगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो