scriptतोमर बोले कांग्रेस के पास नहीं दम, तो वीडी शर्मा ने कमलनाथ को बताया दरबारी | Tomar said, Congress power, KamalNath, court, Morena news, morena news | Patrika News
मोरेना

तोमर बोले कांग्रेस के पास नहीं दम, तो वीडी शर्मा ने कमलनाथ को बताया दरबारी

भाजपा ने जिले में कई जगह की चुनाव सभाएं
 

मोरेनाOct 18, 2020 / 11:50 pm

rishi jaiswal

तोमर बोले कांग्रेस के पास नहीं दम, तो वीडी शर्मा ने कमलनाथ को बताया दरबारी

तोमर बोले कांग्रेस के पास नहीं दम, तो वीडी शर्मा ने कमलनाथ को बताया दरबारी

मुरैना. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे रिजेक्ट माल पर कमलनाथ दांव लगा रहे हैं। उन्होंने कहा हमारे उधार के माल पर चुनाव लडऩे वाली कांग्रेस में कोई दम नहीं बचा है। तोमर ने रविवार को जौरा के बमनरपुरा, सरसैनी, उत्तमपुरा, ताजपुर, गुर्जा, छिनबरा और खिड़ौरा और सुमावली के गलेथा में चुनावी सभाएं कीं।
तोमर ने कृषि बिल पर किसानों के बीच सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए भारत की विदेश में बढ़ती धाक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका को कांग्रेस के ही नेता स्वीकार नहीं कर रहे हैं। तोमर के साथ रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा, विधायक दिव्यराज सिंह, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, केदार सिंह यादव, सुंदरपाल सिंह कुशवाह, जिपं पूर्व अध्यक्ष हमीर सिंह पटेल, वीरेन्द्र हर्षाना, उदयवीर सिकरवार मौजूद रहे।
 एक परिवार के दरबारी बनकर कमलनाथ बने उद्योगपति : शर्मा

मुरैना. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि कमलनाथ एक परिवार के दरबारी बनकर उद्योगपति बन गए। जब वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्हें भ्रम हो गया कि उन्हें जनता ने चुनकर भेजा है। जल्द ही उनका यह भ्रम भी दूर हो गया। शर्मा ने जौरा के चिन्नौनी मुरैना, दिमनी के रानपुर एवं अंबाह में सभाओं को संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कमलनाथ क्या जानें प्रदेश की गरीब जनता एवं किसानों का दुख-दर्द। उन्हें तो बंगलों में रहने की आदत है।15 माह तक प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी नंगा-भूखा कहकर उनका नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता का अपमान किया है। अपमान करना तो कांग्रेस के संस्कारों में ही शामिल है। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने चंबल का पानी न पीकर क्षेत्र के लोगों का अपमान किया है। एक कार्यकर्ता उनके पास पीने का पानी लेकर आया तो उन्होंने उस पानी को पीने से इंकार कर बाजार से मंगाया गया कोल्ड ड्रिंक पिया। यह चंबल के पानी का अपमान है।

Home / Morena / तोमर बोले कांग्रेस के पास नहीं दम, तो वीडी शर्मा ने कमलनाथ को बताया दरबारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो