scriptयुवा कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली | Youth Congress took out cycle rally | Patrika News
मोरेना

युवा कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

पेट्रोल-डीजल एवं गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन

मोरेनाJul 14, 2021 / 11:02 pm

महेंद्र राजोरे

युवा कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

महंगाई के विरोध में साइकिल यात्रा निकालते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।

मुरैना. मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस मुरैना द्वारा शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से बुधवार की सुबह 10 बजे दर्जनों साइकिलों के साथ यात्रा निकाली एवं बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चात युवा कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज सम्पूर्ण देश की जनता कोरोना महामारी से आहत है। पिछले 3 माह से लॉकडाउन के कारण जनता अपना रोजगार एवं व्यापार सब गवां चुकी है। इसके बावजूद केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ाकर मुनाफा कमाने काम किया जा रहा है।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक स्तर पर गिरावट आई है, लेकिन भारत में इसके विपरीत पेट्रोल डीजल लगातार महंगा होता जा रहा है। जनवरी में पेट्रोल 91.46 रुपए था जो अब 109.6 रुपए से अधिक हो गया है, जबकि डीजल 81.82 रुपए था जो अब 98.4 से अधिक हो गया है। ऐसा प्रतीत होता है, कि सरकार निष्ठुर होकर जनता को कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का लाभ नहीं देना चाहती, बल्कि इस कोरोना महामारी के दौर को भी अवसर समझ एक लोभी व्यापारी की भांति जनता से मुनाफाखोरी करने में लगी है। चूंकि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों एवं बेतहासा बढ़ती महंगाई के चलते भारतीय रुपए में डॉलर के मुकाबले जो अप्रत्याशित गिरावट हुई है उसके चलते तेल का आयात और देशों की तुलना में महंगा हुआ है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 918.5 से अधिक हो चुका है, लेकिन सरकार अपनी विफलता को छुपाने के लिये जनता को ही लूटने में लगी है। आज खाद्य सामग्री से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं एवं निर्माण सामग्री, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी इतना महंगा हो चुका है कि आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। इसी क्रम में रैली को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं मुरैना जिला प्रभारी कुलदीप शर्मा ने भी संबोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो