scriptचांदी हुई 250 रुपए महंगी, जानिए सोने के बढ़े दाम | Know the market price bullion market Indore | Patrika News
MP Business

चांदी हुई 250 रुपए महंगी, जानिए सोने के बढ़े दाम

स्थानीय सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना रहा। सोना (आरटीजीएस) 31954 रुपए प्रति दस ग्राम बिका।

Sep 23, 2016 / 01:14 pm

Narendra Hazare

gold

gold


इंदौर। स्थानीय सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना रहा। सोना (आरटीजीएस) 31954 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। बाजार में केडबरी सोना गत बंद भाव 31260 रुपए प्रति दस ग्राम के मुकाबले 60 रुपए तेज होकर 31320 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुआ। चांदी गत बंद भाव 45575 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 250 रुपए बढ़कर 45825 रुपए प्रति किलो बंद हुई।

बताया गया कि अमेरिका में ब्याज दरें नहीं बढ़ीं और फेड के इस फैसले के बाद सोने की चमक बढ़ गई है। साथ ही पूरे कमोडिटी और करेंसी बाजार पर इसका असर पड़ा है। कच्चे तेल में जोरदार तेजी आई है। साथ ही बेस मेटल भी उछल गए हैं। येन के मुकाबले डॉलर जहां एक महीने के निचले स्तर पर आ गया है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हो गया है। दरअसल फेडरल रिजर्व ने अमेरिका में ब्याज दर 0.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। हालांकि फेड ने कहा है कि अमेरिकी इकोनॉमी तेजी से सुधर रही है और रोजगार के बेहतर आंकड़ों से इस साल के अंत में ब्याज दर बढऩे की संभावना बढ़ गई है। अगले साल फेड ने दो बार और उसके बाद से दो सालों में 3.3 बार दरें बढ़ाने का संकेत दिया है।

> इंदौर सराफा शाम तक के भाव : सोना कैडबरी (99.50) 31310 रवा 31300, कच्चा 31280 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी (फोरनाइन) 46025, चौरसा (एसए) 45675 व टंच 45650 रुपए प्रति किलो तथा चांदी सिक्का 700 रुपए नग।

> उज्जैन सराफा : सोना कैडबरी 31300, सोना रवा 31200 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी पाट 45700, चांदी टंच 45600 रुपए प्रति किलो व चांदी सिक्का 700 रु.।

> रतलाम सराफा : सोना कैडबरी 31300, स्टैंडर्ड 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी चौरसा 45,700, टंच 45,800 रुपए प्रति किलो। चांदी सिक्का 690 रुपए प्रति नग।

> मंदसौर सराफा : सोना कैडबरी 31250 स्टैंडर्ड 31300, रवा 31200 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी पाट 45600, टंच 45750 रुपए प्रति किलो।

Home / MP Business / चांदी हुई 250 रुपए महंगी, जानिए सोने के बढ़े दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो