scriptपिछले वेलेन्टाइन पर इनके साथ थी दिव्यांका, ब्रेकअप के बाद नए एक्टर के साथ करेंगी सेलिब्रेट | Divyanka Tripathi celebrate valentine with vivek dahiya | Patrika News

पिछले वेलेन्टाइन पर इनके साथ थी दिव्यांका, ब्रेकअप के बाद नए एक्टर के साथ करेंगी सेलिब्रेट

Published: Feb 09, 2016 11:24:00 pm

Submitted by:

Nitesh Tripathi

बात आम आदमी की हो चाहे सेलिब्रेटी की सबकी कहानी लगभग एक सी होती है।



वेलेन्टाइन वीक चल रहा है। इस सप्ताह में कईयों के दिल टूटते हैं तो बहुतों को नए साथी की तलाश होती है। फ़रवरी 7 तारीख से शुरू होकर 14 तक चलने वाला ये वीक हर दिन कपल्स के लिए नए-नए तरीकों से खुद के प्यार के इजहार का दिन होता है। बात आम आदमी की हो चाहे सेलिब्रेटी की सबकी कहानी लगभग एक सी होती है। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं भोपाल की रहने वाली दिव्यांका त्रिपाठी की जिन्होंने पिछले साल शरद मल्होत्रा के साथ वेलेन्टाइन सेलिब्रेट किया था। लेकिन सात साल तक चली ये प्रेम कहानी आखिरकार मार्च 2015 में टूट गई।

valentine

इतने लम्बे समय तक चले इस सफर में दोनों ने कई बार हमसफर बनने की कसमें खाईं। एक दूसरे का हाथ पकड़ एक अटूट रिश्ता निभाने का संकल्प लिया। लेकिन बाद में दोनों को अलग होना मंजूर था और वैसा ही हुआ। अपने रिलेशन ब्रेकअप की ख़बरें खुद दिव्यांका और शरद मल्होत्रा ने मीडिया को दी थी। दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया और ब्रेकअप की बात कबूली। शरद से अलग होने के बाद दिव्यांका को नया हमसफर मिल गया है। दिव्यांका ने ये हैं मोहब्बतें के को-स्टार विवेक दहिया से एक निजी समारोह में सगाई कर ली है। और इस बार दिव्यांका विवेक दाहिया के साथ वेलेन्टाइन सेलिब्रेट कर रही हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो