scriptनगर निगम चुनाव: महिला प्रत्याशियों का है दबदबा, 398 में से 199 महिलाएं | Patrika News
मप्र पंचायत निकाय चुनाव

नगर निगम चुनाव: महिला प्रत्याशियों का है दबदबा, 398 में से 199 महिलाएं

– महापौर की आठ प्रत्याशियों के साथ कुल 199 महिलाएं लड़ रही हैं नगर निगम चुनाव
– बदली-बदली होगी नगर सरकार, पुरुषों से ज्यादा होंगी महिलाएं

भोपालJul 02, 2022 / 01:24 pm

दीपेश तिवारी

womens_in_chunav_2022.jpg

भोपाल। नगर निगम चुनाव में इस बार महिला प्रत्याशियों का अच्छा खासा दबदबा है। कुल 398 पार्षद पद के प्रत्याशियों में करीब 199 महिला प्रत्याशी हैं। महापौर पद के लिए मैदान में उतरी आठों प्रत्याशी महिलाएं हैं। पार्षद के लिए भाजपा-कांग्रेस की ओर से 42-42 प्रत्याशी, आप, बसपा व अन्य रजिस्टर्ड पार्टियों से 36, तो 122 निर्दलीय में से 76 महिला प्रत्याशी हैं।

वहीं नगर निगम के 85 वार्डों के लिए तैयार हुई मतदाता सूची में भी महिला मतदाताओं की संख्या पिछले चुनाव से कहीं ज्यादा है। इस बार उत्तर विधानसभा के दो वार्ड ऐसे हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। वहीं 37 वार्ड में ये थोड़ा ही पीछे हैं। ऐसे वार्डों में पुरुष के साथ महिला मतदाताओं के हाथों में पार्षद के जीत की डोर रहेगी।

इस बार नगर निगम चुनावों में 85 वार्डों में 17 लाख 6 हजार 637 मतदाता पार्षद तय करेंगे। इसमें से 886126 पुरुष मतदाता हैं, तो 820343 महिला मतदाता हैं। महिला पुरुष मतदाता में कुल 65 हजार 783 का अंतर रह गया है, इतने पुरुष ज्यादा हैं। पिछले चुनाव में ये अंतर करीब एक लाख का था।

इस अंतर को देखते हुए इस बार नगर निगम चुनाव में 3500 महिला मतदाताओं की अच्छी संख्या में ड्यूटी लगाई गई है। इसमें से काफी महिलाएं ट्रेनिंग पूरी कर चुकी हैं। अब 6 जुलाई को होने वाले मतदान में बूथ पर ड्यूटी देंगी। नगर सरकार में बढ़ते महिलाओं के दखल के बाद अब ये तस्वीर साफ होने लगी है कि स्थानीय राजनीति में महिलाओं का दखल बढ़ता जा रहा है। वे भी अब गली मोहल्लों की राजनीति में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

इन वार्डों में सभी प्रत्याशी महिलाएं
: वार्ड 37 में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें सभी महिलाएं हैं।

: वार्ड 38 में भी चारों महिला प्रत्याशी हैं, सभी जोरदार प्रचार कर रही हैं।
: गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 52 में पांचों महिला प्रत्याशी हैं। इसमें एक शिवसेना की भी हैं।

: वार्ड 55 में भी पांचों प्रत्याशी महिलाएं हैं। दो निर्दलीय मैदान में हैं।

: वार्ड 61 में भी पार्षद पद की पांचों प्रत्याशी महिलाएं हैं। इनमें दो निर्दलीय हैं।
: वार्ड 65 में तीन प्रत्याशी हैं, तीनों महिलाएं हैं।

: वार्ड 67 में पांचों प्रत्याशी महिलाएं हैं, ये सभी वार्ड गोविंदपुरा क्षेत्र के हैं।

: वार्ड 68 में भी तीनों प्रत्याशी महिलाएं हैं। यहां इतने ही प्रत्याशी हैं ।
: वार्ड 74 में भी तीन प्रत्याशी हैं। तीनों महिलाएं हैं।

Home / MP Panchayat Nikay Chunav / नगर निगम चुनाव: महिला प्रत्याशियों का है दबदबा, 398 में से 199 महिलाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो