scriptराशिफल: इन राशियों पर प्रसन्न हैं माता महालक्ष्मी, ऐसे करें स्वागत | laxmi mata especially delighted from these Zodiac | Patrika News
MP Religion & Spirituality

राशिफल: इन राशियों पर प्रसन्न हैं माता महालक्ष्मी, ऐसे करें स्वागत

रविवार, 30 अक्टूबर को दीपावली पर्व है। इस दिन प्रीति और लुम्बक नाम के योग बन रहे हैं। 1 शुभ और 1 अशुभ योग बनने से 12 राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा।

Oct 30, 2016 / 01:37 pm

Lali Kosta

diwali weekly horoscope prediction

diwali weekly horoscope prediction

रविवार, 30 अक्टूबर को दीपावली पर्व है। इस दिन प्रीति और लुम्बक नाम के योग बन रहे हैं। 1 शुभ और 1 अशुभ योग बनने से 12 राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। इनके प्रभाव से कुछ राशियों को फायदा और धन लाभ होगा साथ ही कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

परिवार के साथ दिन बीतेगा। बड़े लोगों से मुलाकात होगी। वहीं अशुभ योग के प्रभाव से दौड़-भाग में दिन बीतेगा। फालतू खर्चा और टेंशन भी रहेगी। कुछ लोग गलत फैसले ले सकते हैं। इस तरह 12 में से 6 राशियों के लिए दिन शुभ और अन्य 6 राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा।


मेष:- जीवन साथी का सहयोग व सानिघ्य मिलेगा। रुपए पैसे के लेन देन में सावधानी रखें। भौतिक दिशा में प्रगति होगी। प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

वृष:- जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। भाग्यवश कुछ ऐसा होगा जिसकी आपको एक लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। क्रोध व भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन:- मुश्किल हालात में परिवार का साथ मिलेगा। विरोधी अड़चने खड़ी करने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं।
कर्क:- आप भावुकता मे आकर कोई गलत फेसला ले बेठेगें। मांगलिक खर्च की रुपरेखा बनेगी भाग-दोड की अधिकता से आप आलस्य अनुभव करेगें।
सिंह:- राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक योजना सफल होगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। भाग्यवश कुछ ऐसा होगा जिसका आपको लाभ मिलेगा।

कन्या:- सूझबूझ के साथ काम करें , मुश्किलें आसान होगीं। युवाओं को कॅरिअर मे बड़ी सफलता मिल सकती हैं। राजकीय मामलेम पक्ष मेम हल हो सकते हैं। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी।

तुला:- मनचाहा काम मिलेगा। प्रियजन की बेरुखी से दुख होगा। रुका काम फिर शुरु होगा। कारोबारी यात्रा से भारी मुनाफा होगा। जमीन के लेने-देने में सतर्क रहें।

वृश्चिक:- पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना में प्रगति होगी। प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रणय संबंध मधुर होंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। प्रियजन भेंट संभव।

धनु:- कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं। सपने साकार करने का समय हैं।जीवनसाथी के सहयोघ से इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। धार्मिक यात्रा योग हैं।
 
मकर:- पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्थानान्तरण व परिवर्तन की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ:- परीक्षा में सफलता को लेकर चिंतित रहेंगे नए प्रस्ताओं को आगे बढकर स्वीकारें , लाभ मिलेगी। कार्ययोजना में बदलाव संभव हैं। मित्र से उपहार मिलेगा।

मीन:- दाम्पत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य सम्पन्न होंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा।



कलियुगाब्द……………5118
विक्रम संवत्………….2073
शक संवत्…………….1938
रवि………………….दक्षिणायन 
मास…………………….कार्तिक
पक्ष……………………..कृष्ण
तिथि……………………अमावस्या
रात्री: 11:07 पश्चात प्रतिपदा 
तिथि स्वामी……………. विश्वदेव 
नित्यदेवी………………..चित्रा
सूर्योदय ……………06:34:41पर
सूर्यास्त ……………06:01:26पर
नक्षत्र……………….चित्रा
प्रात: 09:02 पश्चात स्वाति
योग…………………….प्रीति
रात्री: 09:59 पश्चात आयुष्मान
करण…………………..चतुष्पदा
प्रात: 09:53 पश्चात नागव
ऋतु………………..शरद
दिन…………………….रविवार
चन्द्र राशि ………………तुला
सूर्य राशि……………….तुला

आंग्ल मतानुसार:-
30 अक्टूबर 2016 ईस्वी 
अभिजीत मुहूर्त:-
प्रात:-11:55 -12:41 शुभ
राहू काल:- सायं:-04:36 – 06:01 अशुभ
दिशाशूल:- पश्चिमदिशा:- आवश्यक हो तो दलिया या घी का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें । 

चौघडिया:- 
चौघडिया का फल:- शुभ,अमृत व लाभ श्रेष्ठ शुभत्व।
चर मध्यम फल देने वाली है।
प्रात: चाल 08:01 – 09:26 शुभ
प्रात: लाभ 09:26 – 10:52 शुभ
प्रात: अमृत 10:52 – 12:18 शुभ
दोप: शुभ 01:44 – 03:10 शुभ
सायं: शुभ 06:01 – 07:36 शुभ
सायं: अमृत 07:36 – 09:10 शुभ
शुभ अंक………………3
शुभ रंग ………………..गुलाबी
आज का मंत्र:-
।।ॐ महालक्ष्मै नमः।।

Home / MP Religion & Spirituality / राशिफल: इन राशियों पर प्रसन्न हैं माता महालक्ष्मी, ऐसे करें स्वागत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो