जन्म : 01, 10, 19, 28 कार्य को टालने की आदत से जमीनों के कामकाज में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकते हैं। नौकरी में होने वाले अदृश्य हमलों का पूरे जोश के साथ सामना करना होगा। अनुकूलता के लिए- सूर्योदय से पूर्व स्नान और ध्यान करें। जन्म : 2, 11, 20, 29 कारोबार के लिए मुश्किल से मिले ऋण का उपयोग घर की अनावश्यक जरूरतों में लगने के कारण मन चिंतित रहेगा। हालांकि उत्साह के कारण कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अनुकूलता के लिए- कोई भी कार्य बुजुर्गों की सलाह से ही करें। यह भी पढ़ें:- बस करें ये दस काम गणपति बनाएंगे बिगड़े काम… जन्म : 3, 12, 21, 30 समूह में रहकर किए गए कार्यों में सफल रहेंगे। मन विचलित रहने से कार्यालय के महत्वपूर्ण कामों में गलती की आशंका को देखते हुए थोड़े दिन के लिए ठहराव दें। अनुकूलता के लिए- बहते हुए जल में स्नान करें। जन्म : 4, 13, 22, 31 तेजी-मंदी के कारोबार में सौदों को लंबे समय के लिए अटकाकर रखना अपने हित में रहेगा। भाग्य की प्रबलता उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ऊंचाई तक लेकर जाएगी। अनुकूलता के लिए- सरस्वती देवी को गुलाब के पुष्प की माला चढ़ाएं। जन्म : 5, 14, 23 अथक प्रयासों के कारण रुका हुआ पैसा वापस मिलने लगेगा। कामकाज के लिहाज से शुरुआत थोड़ी फीकी रहेगी, किंतु धीरे-धीरे गति आने लगेगी। अनुकूलता के लिए- हनुमान चालीसा का विधिवत पाठ करें। यह भी पढ़ें:- diwali-2016-at-indore-1419452/”>जानिए रवि पुष्य मुहूर्त पर खरीदी के संयोग, समृद्धि दायक एक सप्ताह जन्म : 6, 15, 24 – व्यस्तता से भरी जिंदगी के कारण घर बैठे मिले सत्संगों का लाभ उठाने से वंचित रह जाएंगे। हठधर्मिता के कारण परोपकार के कार्यों में बनी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। – अनुकूलता के लिए- घर में सुगंधित द्रव्य का छिड़काव करें। जन्म : 7, 16, 25 काल-परिस्थिति को देखते हुए नौकरीपेशा व्यक्तियों को नौकरी में आए परिवर्तनों का समय रहते लाभ लेना चाहिए। अतिरिक्तआय के चक्कर में फर्ज से विमुख न हों। अनुकूलता के लिए- लक्ष्मी मां को गुड़ व धनिये का भोग लगाएं। जन्म : 8, 17, 26 स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता भरी सोच के कारण किसी बड़े रोग से बचे रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझने के कारण अपने मूल्यवान समय का सदुपयोग नहीं कर पाएंगे। अनुकूलता के लिए- तुलसी के समीप घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें। जन्म : 9, 18, 27 नए व्यक्तियों से मेलमिलाप के कारण कुछ सौदे हाथ लग सकते हैं। किसी नई योजना के लिए चल रहा ऋण संकट दूर होने से मन में उत्साह का संचार होगा। अनुकूलता के लिए- घर में पितरों के नाम से धूप दें।