scriptसंतों की हत्या : 20 दिन बाद पालघर पहुंचे गृह मंत्री, एसपी गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेजा | anil deshmukh visit palaghar | Patrika News
मुंबई

संतों की हत्या : 20 दिन बाद पालघर पहुंचे गृह मंत्री, एसपी गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेजा

राज्य में 4 लाख 35 हजार लोग होम क्वारेंटाइन

मुंबईMay 08, 2020 / 12:09 pm

Nagmani Pandey

संतों की हत्या : 20 दिन बाद पालघर पहुंचे गृह मंत्री, एसपी गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेजा

संतों की हत्या : 20 दिन बाद पालघर पहुंचे गृह मंत्री, एसपी गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेजा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पालघर. डहाणू के गडचिंचले क्षेत्र में दो संतों सहित उनके ड्राइवर की हत्या के 20 दिन बाद राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद जिला अधिकारी कार्यालय में देशमुख ने मीडिया को बताया कि मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले में पालघर के एसपी गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेजा दिया गया है | उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन में गरीबों-मजदूरों की सहायता के लिए राज्य में 4 हजार 738 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें 1 लाख 35 हजार बेघर लोगों को आश्रय मिला है।
पालघर के एसपी गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेजा गया

संतों की हत्या : 20 दिन बाद पालघर पहुंचे गृह मंत्री, एसपी गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेजा
पालघर के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है | यह फैसला ऐसे समय पर आया है,जब गुरुवार को गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस महानिदेशक सुबोध जायसवाल के साथ पालघर के उस गांव का दौरा किया था | जहां कुछ दिनों पहले मॉब लिंचिंग में दो साधुओं समेत एक ड्राइवर की जघन्य हत्या कर दी गई थी | माना जा रहा है कि इस मामले की जांच को लेकर सिंह को छुट्टी पर भेजा गया है | सिंह ने कहा था कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ के बेकाबू होने के बाद गोली चलाने के आदेश दिए गए थे | लेकिन पुलिसकर्मियों ने ऐसा नहींं किया था.अब सरकार ने इस मामले का ठीकरा सिंह के सिर पर फोड़ते हुए उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है |

53 हजार वाहन जब्त
देशमुख ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बिना लाइसेंस के वाहनों से 3 करोड़ 56 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया और 53 हजार 330 वाहन जब्त किए गए। साथ ही, 1281 अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है,जो प्रतिबंध के दौरान दूध की गाडियों,टैंकरों, सीमेंट मिक्सर या अन्य वाहनों में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए 8 जेल क्वॉरंटाइन किए गए।

Home / Mumbai / संतों की हत्या : 20 दिन बाद पालघर पहुंचे गृह मंत्री, एसपी गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो