7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Politics: बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर ने विधानसभा स्पीकर के लिए दाखिल किया नामांकन, 3 जुलाई को होगा चुनाव

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए सीएम के रूप में शपथ ले ली है। साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इन सब के बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 3 जुलाई को होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 1 Jul 2022, 7:49 PM IST

rahul_narvekar.jpg

Rahul Narvekar

महाराष्ट्र में गुरुवार को सत्ता परिवर्तन हो चुका है। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए सीएम के रूप में शपथ ले ली है। साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए 3 जुलाई को चुनाव होगा।

महाराष्ट्र में बीजेपी के सत्ता में लौटने के बाद पार्टी के विधायकों ने आज शाम विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा की। उसके बाद राहुल नार्वेकर के नाम पर मुहर लगी। इस बैठक में राज्य के नए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत राज्य के शीर्ष नेता शामिल हुए। अध्यक्ष का चुनाव 3 जुलाई को होगा। महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र 3 और 4 जुलाई को बुलाया जाएगा। यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: बागी विधायकों के इस हरकत पर सीएम एनकाथ शिंदे ने जताई आपत्ति, दे दी यह नसीहत

2 जुलाई को स्पीकर के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा और 3 जुलाई को स्पीकर का चुनाव होगा। इसके अलावा, 4 जुलाई को विश्वास मत लिया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर का पद पिछले दो साल से खाली है। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर कांग्रेस के नेता नाना पटोले थे। उनके पद छोड़ने के बाद से ही यह खाली पड़ा है।

बता दें कि बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर का शिवसेना और एनसीपी से गहरा नाता रहा हैं। नार्वेकर एनसीपी के वरिष्ठ नेता रामराजके नाइक के दामाद भी हैं, नाइक इस वक्त महाराष्ट्र विधान परिषद के मौजूदा अध्यक्ष हैं। मुंबई के कोलाबा निर्वाचन क्षेत्र से राहुल नार्वेकर बीजेपी के मौजूदा विधायक हैं। इससे पहले राहुल नार्वेकर शिवसेना और एनसीपी से जुड़े रहे हैं। साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राहुल नार्वेकर बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के अशोक जगताप को हराकर कोलाबा से विधानसभा चुनाव जीता।

ढ़ाई साल पुरानी महा विकास अघाड़ी सरकार के पतन के लिए शिवसेना के बागी गुट का नेतृत्व करने वाले एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को शाम साढ़े सात बजे सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें मुंबई के राजभवन में शपथ दिलाई। साल 2014-19 तक महाराष्ट्र के सीएम रहे देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे नए मुख्यमंत्री होंगे।