scriptमहाराष्ट्र में भी हाथी के साथ चलेगी साइकिल | BSP-SP alliance in Maharashtra for Lok Sabha and Vidhan Sabha election | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र में भी हाथी के साथ चलेगी साइकिल

बसपा महासचिव और सपा महाराष्ट्र अध्यक्ष ने की घोषणा

मुंबईMar 19, 2019 / 08:55 pm

Nitin Bhal

महाराष्ट्र में भी हाथी के साथ चलेगी साइकिल

महाराष्ट्र में भी हाथी के साथ चलेगी साइकिल

मुंबई. उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मिल कर चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। लोकसभा के कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भी दोनों दलों का गठबंधन कायम रहेगा। सपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव अशोक सिद्धार्थ ने पत्रकारों के साथ बातचीत में यह घोषणा की। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि सपा और बसपा महाराष्ट्र की कितनी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगी। दोनों ही दलों के नेताओं ने कहा कि होली के बाद सीटों का बंटवारा किया जाएगा। देखना यह है कि महाराष्ट्र में सपा की साइकिल और बसपा का हाथी कहां तक बढ़ पाते हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने मत विभाजन रोकने के लिए गठबंधन किया है। लेकिन महाराष्ट्र में समीकरण अलग हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना युति (गठबंधन) और कांग्रेस-राकांपा की आघाड़ी (गठबंधन) के बीच ही मुख्य मुकाबला होगा। जमीनी हकीकत को भांपते हुए सपा भी कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल होना चाहती थी लेकिन, कांग्रेस की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसके बाद सपा और बसपा ने महाराष्ट्र में भी मिल कर चुनाव लडऩे का फैसला किया।
भाजपा पर साधा निशाना

सपा प्रदेश अध्यक्ष आजमी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश के हालात खराब हैं। विकास के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। बेरोजगारी भी चरम पर है।
कांग्रेस को भी कोसा

बसपा सांसद सिद्धार्थ ने कहा कि कांग्रेस मजदूर और किसानों को कमजोर कर वोट की राजनीति कर रही है। किसानों-मजदूरों की भलाई के लिए कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा वोट बांटने का काम किया है।

Home / Mumbai / महाराष्ट्र में भी हाथी के साथ चलेगी साइकिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो