scriptरिक्त सीट पर सात जून को उप-चुनाव | By-poll on vacant seat of Vidhan Prishad on 7th June | Patrika News
मुंबई

रिक्त सीट पर सात जून को उप-चुनाव

महाराष्ट्र विधान परिषद

मुंबईMay 20, 2019 / 07:21 pm

Nitin Bhal

महाराष्ट्र विधान परिषद

महाराष्ट्र विधान परिषद

मुंबई

विधान परिषद के पूर्व सभापति व कांग्रेस सदस्य रहे शिवाजीराव देशमुख के निधन से रिक्त हुई सीट पर सात जून को उप-चुनाव होगा। इसमें विधानसभा के सदस्य मतदान करेंगे। मौजूदा संख्या बल के आधार पर भाजपा-शिवसेना युति विपक्षी दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर भारी है। उप-चुनाव के लिए भाजपा सहयोगी दल शिवसेना के साथ मिल कर उम्मीदवार उतारने का फैसला करती है तो पार्टी की जीत तय है। उप-चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी को केवल 11 महीने कामकाज का ही समय मिलेगा। क्योंकि इस सीट पर सदस्य का कार्यकाल 24 अप्रेल, 2020 तक ही है। विधान सभा में भाजपा और शिवसेना के विधायकों की संख्या सबसे अधिक है। 288 सीटों वाली राज्य विधानसभा में फिलहाल भाजपा के 120 और शिवसेना के 60 विधायक हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के 42 और राकांपा के 40 विधायक हैं। चार निर्दलियों समेत 13 विधायक छोटे दलों के हैं। विधानसभा में छह सीटें रिक्त हैं। कांग्रेस-राकांपा के लिए छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन लेकर भी भाजपा-शिवसेना युति के प्रत्याशी को नहीं हरा पाना मुश्किल है।

Home / Mumbai / रिक्त सीट पर सात जून को उप-चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो