scriptश्रद्धा से मनाया चेटीचंड महोत्सव | Celebrated Chetichand Festival with reverence | Patrika News
मुंबई

श्रद्धा से मनाया चेटीचंड महोत्सव

हजारों लोग हुए महायात्रा में शामिल

मुंबईApr 07, 2019 / 06:23 pm

Devkumar Singodiya

श्रद्धा से मनाया चेटीचंड महोत्सव

श्रद्धा से मनाया चेटीचंड महोत्सव

उल्हासनगर. सिंधी समुदाय के नववर्ष चेटी चंड के अवसर पर महायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें उल्हासनगर, अंबरनाथ और आसपास के उपनगरों में रहनेवाले सिंधी समाज के लोगों ने भाग लिया। सुबह 11 बजे भाऊ परसराम मंदिर में भगवान झूलेलाल की आरती की गई। इसके पश्चात महायात्रा निकली, सबसे पहले भगवान झूलेलाल की आकर्षक प्रतिमा और गुरु ग्रन्थ साहेब का रथ चल रहा था। उनके पीछे संतों महात्माओं और विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों के रथ थे। भक्तगण पहले रास्ता साफ कर पानी का छिड़काव कर रहे थे। सिंधी और पंजाबी समाज की प्रथा है कि सड़क की सफाई के बाद ही भगवान का रथ का आगमन होता है। संतों में लगभग सभी धार्मिक स्थलों और दरबारों के संतगण उपस्थित रहे। इस बार कई संस्थाओं ने भी अपनी तरफ से सेवा कार्य किए।
विश्व सिंधी सेवा संगम के उल्हासनगर अध्यक्ष लखी (कारी) मखीजा, सिंधु शर्मा, राजू पंजवानी, कृष्णा मखीजा, आंचल शर्मा, हीरो केवलरामानी आदि ने लोगों को सिंधी भगवा टोपी और शॉल वितरित किए। कैंप एक से पांच तक हर चौक पर प्रसाद, पानी, छास, शरबत का वितरण किया गया। सबसे विशेष आकर्षण का केंद्र सिंधी लोकगीतों पर आधारित छेज नामक लोक नृत्य रहा। इस अवसर पर भगवान झूलेलाल की पालकी भी निकाली गई। शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए महायात्रा पूज्य चालिहा साहेब मंदिर कैंप पांच में समाप्त हुई, जहां संतों ने जल और ज्योत की पूजा
कर भगवान से सबके भले की
दुआ मांगी।

Home / Mumbai / श्रद्धा से मनाया चेटीचंड महोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो