scriptकेंद्र के 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को मिलेगी गति | Center will get 5 trillion dollar economy target | Patrika News
मुंबई

केंद्र के 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को मिलेगी गति

सीएम फडनवीस ने की कार्य की सराहना

मुंबईDec 14, 2018 / 12:12 am

arun Kumar

Center will get 5 trillion dollar economy target

Center will get 5 trillion dollar economy target

मुंबई. राज्य में मूलभूत सुविधाओं पर तेजी से हो रहे कार्य की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार की ओर से जारी मूलभूत सुविधाओं की परियोजना पूरा होने पर केंद्र सरकार के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री यहां एक संस्थान के अर्थव्यवस्था पर आधारित सम्मलेन में बोल रहे थे। फडणवीस ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं और देश के सर्वाधिक ताकतवर युवाओं के दम पर सरकार 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को तो आसानी से पा लेगी। कृषि क्षेत्र में हो रहे विकास से ही एक ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। विश्व में भारतीय कृषि उत्पादन की बढ़ती मांग के चलते कृषि क्षेत्र में निवेशी की अधिक आवश्यकता है। सरकार जोर भी दे रही है और कई बड़ी कंपनियों ने रूचि भी दिखाई है। रक्षा क्षेत्र में भी निवेश की अपार संभावनाएं है। इससे युवाओं को तेजी से रोजगार मिलेगा। रक्षा क्षेत्र में होने वाले निवेश से बड़े पैमाने पर अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उसी प्रकार स्वास्थय, गृह निर्माण, मानव विकास , शिक्षा आदि क्षेत्र में भी अर्थव्यवस्था के विकास के पुरे अवसर हैं। फडणवीस ने कहा कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में कुल सकल 15 से 16 प्रतिशत का योगदान महाराष्ट्र का होता है ऐसे में महाराष्ट्र भी एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लिए जोर लगाएगा।

Home / Mumbai / केंद्र के 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को मिलेगी गति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो