scriptChhatrapati Shivaji Maharaj Coronation Anniversary 2023 celebrations PM Modi on 350th Shivrajyabhishek Din | महाराष्ट्र में 'शिवराज्याभिषेक' उत्सव की धूम, PM मोदी बोले- शिवाजी महाराज के सपनों का भारत बनाना है | Patrika News

महाराष्ट्र में 'शिवराज्याभिषेक' उत्सव की धूम, PM मोदी बोले- शिवाजी महाराज के सपनों का भारत बनाना है

locationमुंबईPublished: Jun 02, 2023 12:28:00 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

PM Modi on Shivrajyabhishek Din: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है। मैं आज छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।“

pm_modi_shivrajyabhishek_din.jpg
शिवाजी महाराज के मूल्य हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखा रहे है- PM मोदी
Shivaji Maharaj Coronation 350th Anniversary: मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज महाराष्ट्र में 'शिवराज्याभिषेक' उत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है। नागपुर, रायगढ़ समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए है। शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक समारोह को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के वीर सपूत के शौर्य और सुशासन को याद किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.