scriptMaharashtra Floor Test: कांग्रेस ने फ्लोर टेस्ट के निर्देश पर उठाये सवाल, कहा- क्या राज्यपाल बीजेपी के इशारे पर कर रहे काम | Congress raised questions on the instructions of floor test | Patrika News
मुंबई

Maharashtra Floor Test: कांग्रेस ने फ्लोर टेस्ट के निर्देश पर उठाये सवाल, कहा- क्या राज्यपाल बीजेपी के इशारे पर कर रहे काम

महाराष्ट्र की सियासी जंग और भी गहराता जा रहा है। राज्य में अब फ्लोर टेस्ट पर घमासान मच गया है। राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना सुप्रीम कोर्ट चली गई है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गुवाहाटी में विधायकों के साथ मारपीट की गई है।

मुंबईJun 29, 2022 / 06:36 pm

Siddharth

nana_patole.jpg

Nana Patole

महाराष्ट्र में मंगलवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का बड़ा बयान सामने आया है। नाना पटोले ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नाना ने कहा है कि केंद्र सरकार के दबाव में राज्यपाल काम कर रहे हैं। वह बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं।
नाना पटोले ने आरोप लगाया है कि गुवाहाटी में विधायकों के साथ मारपीट भी की गई है। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार की परेशानियां बढ़ गई है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट के आदेश दिए हैं। यानी एमवीए सरकार को कल सदन में बहुमत साबित करना होगा। राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और फ्लोट टेस्ट के इस आदेश को चुनौती दी है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Political Crisis: फ्लोर टेस्ट अगर हुआ तो कौन मारेगा बाजी? जानें महाराष्ट्र विधानसभा का पूरा नंबर गेम

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि फ्लोर टेस्ट के लिए एक दिन का समय देना अन्याय है और संविधान के साथ नाइंसाफी है। दूसरी तरफ राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट कराने के लिए 3 आधार दिए हैं। उन्होंने कहा कि 7 निर्दलीय विधायकों ने मुझे चिट्ठी लिखकर कहा है कि मुख्यमंत्री अल्पमत में गए हैं, इसलिए फ्लोर टेस्ट जरुरी है।
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवसेना के करीब 40 विधायकों ने बगावत कर दिया है। इसके अलावा एक तर्क ये है कि विपक्ष के तनेता देवेंद्र फडणवीस ने हमसे मुलाकात कर जानकारी दी है कि सरकार के पास बहुमत नहीं है। यही वजह है कि बहुमत परीक्षण जरूरी है।
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कल दिल्ली से आने के बाद रात को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और फ्लोर टेस्ट की मांग की थी। इसके बाद आज सुबह राज्यपाल ने विधानसभा सचिव को चिट्ठी लिखकर कल सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट का इंतजाम करने का आदेश दिया है। इसके साथ राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कल फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है।

Home / Mumbai / Maharashtra Floor Test: कांग्रेस ने फ्लोर टेस्ट के निर्देश पर उठाये सवाल, कहा- क्या राज्यपाल बीजेपी के इशारे पर कर रहे काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो