scriptआम से सजा मुंबादेवी का दरबार | Courtesy of mango from mumbadevi court | Patrika News
मुंबई

आम से सजा मुंबादेवी का दरबार

मुंबादेवी के दरबार को फलों के राजा आम से सजाया

मुंबईMay 19, 2019 / 05:34 pm

Devkumar Singodiya

आम से सजा मुंबादेवी का दरबार

आम से सजा मुंबादेवी का दरबार

मुंबई. मुंबई शहर की कुलदेवी मुंबादेवी के दरबार को फलों के राजा आम से सजाया गया है। शनिवार को वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर आम की सर्वश्रेष्ठ प्रजाति हापुस के करीब तीन सौ दर्जन आम से सजाये गए मुंबादेवी के दर्शन के लिए भक्तों की लम्बी कतारें लग गयी।
श्री मुंबादेवी मंदिर के प्रबंधक हेमंत जाधव ने बताया कि मुंबादेवी मंदिर को पहली बार हापुस आम से सजाया गया। उन्होंने बताया कि अब हर साल मई महीने में आने वाले वैशाख पूर्णिमा को मुंबादेवी व अम्बादेवी का दरबार आम के फलों से सजाया जाएगा। वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर पांच विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री नवचंडी यज्ञ किया गया, तपश्चात माता को भोग लगाने के बाद आरती की गई। इस आयोजन में मुंबादेवी भक्त मंडल, मुंबादेवी व्यापारी मंडल, समाजसेवी सुषमा बाडकर, उमेश बाजपेयी, नमेष खंडेलवाल व बेचन कुमार सोनी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्री मुंबादेवी मंदिर के ट्रस्टी नैना कपाडिया, पूर्व ट्रस्टी रमेश मेहता उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो