scriptकोरोना के खिलाफ लड़ाई: टाटा समूह से मिलेगी 1500 करोड़ की मदद, बजाज देंगे 100 करोड़ | Covid-19: Tata group to give 1,500 Cr to fight Corona | Patrika News
मुंबई

कोरोना के खिलाफ लड़ाई: टाटा समूह से मिलेगी 1500 करोड़ की मदद, बजाज देंगे 100 करोड़

कोविड-19 वायरस (Covid-19) के खिलाफ लड़ाई में केंद्र और राज्य सरकारों को समाज के हर तबके का साथ मिल रहा है। सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से करोड़ों रुपए की सहायता घोषित की गई है। अकेले टाटा समूह (Tata Group) ने डेढ़ हजार करोड़ रुपए की सहायता का ऐलान किया है। बजाज ऑटो (Bajaj Auto), हीरो साइकिल (Hero Cycle) और वेदांत समूह (Vedanta Group) में से प्रत्येक ने 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता अक्षय कुमार प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपए दान करेंगे।

मुंबईMar 29, 2020 / 01:14 am

Basant Mourya

कोरोना के खिलाफ लड़ाई: टाटा समूह से मिलेगी 1500 करोड़ की मदद, बजाज देंगे 100 करोड़

कोरोना के खिलाफ लड़ाई: टाटा समूह से मिलेगी 1500 करोड़ की मदद, बजाज देंगे 100 करोड़

मुंबई. कोरोना वायरस (Covid-19) के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर तबके का साथ सरकार को मिल रहा है। कोरोना की पीड़ा से देश को उबारने के लिए उद्योगपतियों ने तिजोरी खोल दी है। टाटा समूह ने 1500 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया है। समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) की तरफ से 1000 करोड़ रुपए खर्च होंगे तो टाटा ट्रस्ट (Trusts) 500 करोड़ रुपए देगा। वेदांता समूह (Vedanta Group) के अनिल अग्रवाल, बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के राहुल बजाज और हीरो साइकिल (Hero Cycle) के पंकज मुंजाल में से हरेक ने 100 करोड़ रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करेंगेे। अभिनेता अक्षय कुमार प्रधान मंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपए दान देंगे।
टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा (Ratan Tata) ने कहा कि देश मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। कोरोना ने गंभीर चुनौती पेश की है, जिससे निपटने के लिए फौरी उपायों की जरूरत है। कोरोना के उपचार में जुटे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मरीजों के लिए ताज होटल (Taj Hotel) का खाना टाटा समूह मुहैया कराएगा। सेफ्टी मास्क सहित उपचार से जुड़ी साधन-सामग्री भी टाटा समूह की ओर से मुहैया कराई जाएगी।
शिरडी साई संस्थान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। रत्न व आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (GJEPC) प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 करोड़ रुपए देगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Ind) के मुखिया मुकेश अंबानी ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए मुंबई में 100 बेड का अस्पताल बनवाया है। इसके अलावा अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

Home / Mumbai / कोरोना के खिलाफ लड़ाई: टाटा समूह से मिलेगी 1500 करोड़ की मदद, बजाज देंगे 100 करोड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो