scriptपता नहीं लोगों को क्या मजा मिलता है इसमें? | Don't know what people enjoy in this? | Patrika News
मुंबई

पता नहीं लोगों को क्या मजा मिलता है इसमें?

लोकल के पेंटाग्राफ पर फेंका बैग, लगी आग, देर से चल रही है हार्बर की सेवाएं

मुंबईOct 09, 2019 / 12:06 pm

Arun lal Yadav

पता नहीं लोगों को क्या मजा मिलता है इसमें?

पता नहीं लोगों को क्या मजा मिलता है इसमें?

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. हार्बर लाइन के वाशी स्टेशन पर बुधवार सुबह पहुंची एक लोकल ट्रेन के पेंटाग्राफ में आग लगने के चलते इस मार्ग पर चलने वाली लोकल ट्रेनें पीक आवर में बाधित हो गईं। जांच के दौरान पता चला कि किसी ने पेंटाग्राफ पर बैग फेंक दिया, जिसके चलते यह आग लगी। सवाल यह उठता है कि जिसने भी ऐसा किया उसे ऐसा करने पर कौन सा मजा मिल गया? बैग फेंकने वाले को यह सामान्य लगा होगा, पर इस घटना से हजारों लोगों को भारी परेशानी हुई। इससे मची हड़बडी से किसी की जान भी जा सकती थी..! सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। आग से निकले धुंए को देखकर लोग डर गए और कुछ समय के लिए स्टेशन पर हड़बड़ी मच गई। स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ के जवानों ने भीड़ को नियंत्रित किया। इस दुर्घटना के चलते हार्बर लाइन की ट्रेने 20 से 30 मिनट की देरी से चलतीं रहीं। पीक आवर में आई इस गड़बड़ी के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पता नहीं लोगों को क्या मजा मिलता है इसमें?
मिली जानकारी के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल जाने वाली लोकल ट्रेन सुबह के 9.28 मिनट पर वाशी पहुंची। तभी अचानक पेंटाग्राफ में आग लग गई। इससे उठे धुंए को देखते हुए स्टेशन पर हड़बड़ी मच गई। कुछ ही पलों में लोकल में सवार लोग प्लेटफार्म पर उतर कर भागने लगे।स्टेशन पर मौजूद आरपीएफकर्मी और रेलवे कर्मचारियों ने लोगों को संभाला। इसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के इंजीनियरों ने ट्रेन की जांच की तो पाया कि पेंटाग्राफ पर किसी ने बैग फेंक दिया था। इसके बाद ट्रेन को कारशेड रवाना किया गया। सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अनिल कुमार जैन ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने पेंटाग्राफ पर बैग फेंका, जिसके चलते यह आग लगी। हम सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं। हमारे इंजीनियरों ने 12 मिनट में गड़बड़ी को ठीक कर ट्रेन को कारशेड भेज दिया। इसके बाद ट्रेनों के यातायात को सुचारु किया गया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम न दें, इससे लोगों को भारी परेशानी होती है।

Home / Mumbai / पता नहीं लोगों को क्या मजा मिलता है इसमें?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो