scriptमुंबई में मेडिकल विमान की इमरजेंसी लैंडिंग | Emergency landing of medical aircraft in Mumbai | Patrika News
मुंबई

मुंबई में मेडिकल विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

उड़ते हुए पहिया निकला

मुंबईMay 07, 2021 / 12:21 am

Chandra Prakash sain

मुंबई में मेडिकल विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई में मेडिकल विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई. नागपुर से गुरुवार को हैदराबाद जा रहे एक मेडिकल विमान को तकनीकी गड़बड़ी के बाद मुंबई में सुरक्षित लैंड करा लिया गया। विमान में एक मरीज, दो पैरामेडिकल स्टाफ और दो क्रू मेंबर थे। विमान का पहिया निकल गया था। विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया। पायलट ने लैंडिंग गीयर का इस्तेमाल किए बिना विमान की बेली लैंडिंग कराई। आग से बचाव के लिए रनवे पर फोम बिछाया गया था। आग लगने का खतरा कम करने के लिए विमान काफी समय तक हवा में उड़ान भरता रहा ताकि ईंधन खर्च हो सके।
कोरोना नियम उल्लंघन, सुगंधा पर केस
अपनी शादी में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा पर फगवाड़ा में एफआइआर दर्ज हुई है। सुगंधा ने 26 अप्रेल को संकेत भोसले के साथ सात फेरे लिये थे। शादी में ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए होटल पर भी केस हुआ है।
वैक्सीन आयात कर सकेंगी निजी कंपनियां
अब देश में निजी कंपनी या राज्य सरकारें भी कोविड-19 टीकों का आयात कर सकती हैं। वैक्सीन को दवा नियामक प्राधिकरण की मंजूरी और आयात लाइसेंस जरूरी होगी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने यह जानकारी दी। यदि वैक्सीन को मंजूरी नहीं मिली है और लाइसेंस नहीं है तो वैक्सीन निर्माता के अधिकृत एजेंट को नियामक प्राधिकरण से अनुमति लाइसेंस लेना होगा। रूस की स्पूतनिक-वी भारत में उपलब्ध होने वाली पहली आयातित वैक्सीन होगी।

Home / Mumbai / मुंबई में मेडिकल विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो