scriptब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल | Emphasis on solidarity of Brahmin society | Patrika News
मुंबई

ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल

परशुराम जन्मोत्सव मनाया

मुंबईMay 08, 2019 / 06:14 pm

Devkumar Singodiya

परशुराम जन्मोत्सव मनाया

परशुराम जन्मोत्सव मनाया

मुंबई. सर्व ब्राह्मण संघ मुंबई संस्था की ओर से अंधेरी (पूर्व) स्थित जेबी नगर के सेठ पीरामल उद्यान में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। पी. एस. फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस समारोह में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि प्रदीप शर्मा ने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे बढऩा होगा। समारोह में विधायक पराग अलवणी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राकेश दाधीच, योगेश दाधीच,दीपेश त्रिवेदी,प्रदीप शर्मा,मिथलेश पांडेय,अंजनी कुमार दाधीच,भागीरथ शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

परशुराम जयंती मनाई
भिवंडी. सकल ब्राह्मण समाज ने मंगलवार को ताडाली रोड कामत घर में धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई। इसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाएं, बच्चे एव पुरुष शामिल हुए। आयोजन में महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इसमें समाज के रामाकिसन शर्मा, राम प्रसाद व्यास, शरेश सेहल, मदनलाल सारस्वत समेत अन्य लोग शामिल हुए।

Home / Mumbai / ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो