scriptदान पेटी लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार | Five robbers rob robbery arrested | Patrika News
मुंबई

दान पेटी लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

व्रजेश्वरी मंदिर: रात के अंधेरे में हुई थी लूटपाट, डकैत गिरोह में शामिल थे आठ लोगमंदिर की पांच दान पेटियों से लूटे गए थे 7.10 लाख रुपएपुलिस ने 3.83 लाख रुपए का सामान बरामद किया

मुंबईMay 22, 2019 / 05:56 pm

Navneet Sharma

दान पेटी लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

दान पेटी लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

ठाणे. वज्रेश्वरी मंदिर की पांच दान पेटियों की लूट की गुत्थी सुलझाने का दावा ठाणे ग्रामीण पुलिस ने किया है। लूटपाट के 10 दिन बाद पुलिस ने डकैत गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 3.83 लाख रुपए की नगदी और सामान बरामद किया है।
साथ ही डकैती में इस्तेमाल स्क्रू ड्राइवर, लोहे की छड़ें और रस्सी जब्त की गई है। गिरफ्तारी के बाद पांचों लुटेरों को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 27 मई तक पुलिस रिमांड में दिया है। ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिवाजी राठौड़ ने बताया कि 10 मई तड़के तीन से 3.30 बजे के दरम्यान सुप्रसिद्ध वज्रेश्वरी देवी मंदिर में लूटपाट हुई थी।

हथियारबंद डकैतों ने पहले मंदिर के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की और बाद में उसका हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद डकैत मंदिर परिसर में घुसे थे। वज्रेश्वरी देवी मंदिर की पांच दान पेटियों का ताला तोड़ कर डकैत उनमें जमा 7.10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे।
गांव के लोगों में था गहरा रोष
मंदिर की दान पेटी में जमा रकम लूटे जाने की जानकारी होते ही समूचे वज्रेश्वरी गांव में खलबली मच गई। गांव वालों में काफी रोष भी था। नाराज ग्रामीणों ने पूरे वज्रेश्वरी गांव को ही बंद कर दिया था। मंदिर में लूटपाट का मामला गणेशपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। इस मामले की समानांतर जांच लोकल क्राइम ब्रांच भी कर रही थी।

Home / Mumbai / दान पेटी लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो