scriptगौर गौर गणपति ईसर पूजे पारवती… | Ganagaur festival celebrated in a traditional way | Patrika News

गौर गौर गणपति ईसर पूजे पारवती…

locationमुंबईPublished: Apr 08, 2019 06:03:25 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

पारम्परिक तरीके से मनाया गणगौर उत्सव
 

गणगौर उत्सव

गणगौर उत्सव

लोक गीतों की धुन पर थिरकीं महिलाएं

ठाणे. परोपकार क्षेत्रिय समिति के बैनर तले ठाणे शहर स्थित रेमंड कंपनी के मैदान में गणगौर मेला व सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुंबई-ठाणे, भिवंडी की ओर से बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। आयोजन का संचालन राधा बागड़ी ने किया और इसमें समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं ने गीत संगीत और नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। महिलाओं ने गणगौर पूजन और मेहंदी रस्म को पूरा किया।
आयोजन में अलग-अलग ग्रुप की महिलाओं व लड़कियों ने मिलकर राजस्थानी वेषभूषा में राजस्थानी संगीत की धून पर नृत्य पेश किया।
गणगौर पर्व की लोक संगीत की धुन पर लोकगीतों की प्रस्तुति की गई…गौर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी, बाहर आई थारह पुजण वाली, …र रगं दे रे म्हाने रे म्हानअ ओर र रगं दे, निमकी निमोली म्हाने खारी लागह…तिजणीयो ने मिलकर घुडला घुमाया, …घुडलो घुमअलो जी घुमह लो बोल…आदि पर लोकनृत्य पेश किए। स्वादिष्ट व्यंजन एस. एन महाराज और घनश्याम ने बनाया था, जिसका भरपूर आनंद लिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आज पूर्णाहुति
आयोजन के दौरान लोगों ने एक दूसरे को उत्सव की बधाइयां दी। सोमवार को ईसर गौर की प्रतिमाओं को नदी-तालाबों में विसर्जित कर दिया जाएगा, इसके बाद व्रत की पूर्णाहुति हो जाएगी। आयोजकों के अनुसार उत्सव में 16 दिनों तक आयोजन होते रहे।
भूपेंद्र गुप्ता, कुंजविहारी तुलसियान, पवन शर्मा, महावीर शर्मा, रामस्वरुप गोयल, हरि राठी, सचिन शर्मा, पिंटु कुमावत, अनिल अग्रवाल, प्रवीण चुड़ीवाला, विवेक धानुका, आनन्द रूंगटा, प्रकाश मित्तल, शिव मुधड़ा, मुकेश करवा, निरज मोदी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के लिए आयोजक समिति ठाणे-भिवंडी क्षेत्रिय समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर केजरीवाल, ठाणे जिला अध्यक्ष संजय चुड़ीवाला आदि मौजूद रहे।

पारम्परिक तरीके से मनाया गणगौर उत्सव

कल्याण. डोम्बिवली में राजस्थानी महिलाओं ने गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया। रिजेंसी क्लब डोम्बिवली में राजस्थान की महिलाओं ने खुद बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और विधि विधान के साथ पारम्परिक तरीके से गणगौर उत्सव मनाया।
शुभारंभ कलश यात्रा निकाल कर की, इसमें राजस्थानी वेशभूषा में
सजी-संवरी महिलाओं ने भरपूर संख्या में भाग लिया। महिलाओं ने विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मंडल की प्रवक्ता किरन अग्रवाल ने बताया कि हमारा मंडल ऐसे कार्यक्रम समय- समय पर करता रहता है, जिससे अपने गांव की याद और पहचान बनी रहती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम अग्रवाल, रूपा चौधरी, रेनू अग्रवाल, लता जिन्दल ,ज्योति बजाज, आरुषी अग्रवाल, नेहा सिंघानिया, मनिषा शर्मा, रिन्कू टिबरेवाल, मीनू अग्रवाल का सहयोग रहा।
संचालन सूरत से आई रीमा अग्रवाल ने किया। उपस्थित महिलाओं का आभार किरन अग्रवाल ने किया। रिजेंसी क्लब में यह कार्यक्रम करीब तीन घन्टे तक चला और बड़ी संख्या में राजस्थान से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो