scriptखुशहाल बचपन के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड | Guinness Book of World Records for Happy Birthday | Patrika News
मुंबई

खुशहाल बचपन के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड

पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था

मुंबईNov 24, 2018 / 12:08 am

arun Kumar

Guinness Book of World Records for Happy Birthday

Guinness Book of World Records for Happy Birthday

मुंबई. मुंबईकरों के नाम गुरुवार को एक जगह पर सबसे ज्यादा सॉक्स पपेट पहनने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। नृत्य और संगीत के उत्साह भरे माहौल के बीच बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था क्राई के नेतृत्व में मुंबई के सेेंट जेवियर्स कॉलेज में ऑस्ट्रेलिया के 363 सॉक्स पपेट पहन कर एक स्थान पर जमा होने के रिकॉर्ड को 419 लोगों ने सॉक्स पपेट पहन कर तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड येलो फेलो के तहत बनाया गया। उत्साह और मस्ती में झूमते बच्चों के बीच गरीबी-अमीरी की कोई दीवार नजर नहीं आ रही थी। क्राई के रिजनल डायरेक्टर क्रिएन रबादी ने पत्रिका को बताया कि यह अनूठा कार्य बाल अधिकारों और खुशहाल बचपन के लिए दुनिया का ध्यान खींचने के लिए आयोजित किया गया। हम वर्षों से इस प्रयास में लगे हुए हैं कि हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आए। अब तक हमने लगभग 25 लाख बच्चों के जीवन में खुशियां लाने का कार्य कर चुके हैं। इस रिकॉर्ड को तोडऩे का मकसद भी सिर्फ यही है कि जो लोग सक्षम हैं, उनका ध्यान गरीब बच्चों की तरफ आएं। जब हम बचपन को सुधार पाएंगे तभी एक बेहतर देश बन सकेगा।
गरीब बच्चों के जीवन में खुशी भरने का प्रयास
गौरतलब है कि क्राई देश भर के पिछड़े इलाकों में रहने वाले गरीब बच्चों के जीवन में खुशियां
लाने का प्रयास कर रही है। इसके तहत लोगों को जागरूक करने के लिए 14 नवंबर से देश भर में
विविध राज्यों में अभियान चलाए जा रहे हैं।
रंगीन बनाई शाम
बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर 2016 में ऑस्ट्रेलिया में एक ही स्थान पर 363 लोगों ने शॉक्स पपेट पहन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। झुग्गियों के बच्चों ने ड्रम, कैन, छड़ी, कांच की बोतल और ढक्कन जैसी चीजों से तैयार किए गए वाद्य यंत्रों को बजाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उत्साह का प्रतीक
बाल अधिकारों एवं खुशहाल बचपन के बारे में जागरुक बनाने के इस अभियान के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पीले मोजे पहन कर सेंट जेवियर्स कॉलेज पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया गया। रबादी ने बताया कि पीला रंग उत्साह और कोमलता का प्रतीक होता है और मोजे गर्माहट का एहसास कराते हैं।

Home / Mumbai / खुशहाल बचपन के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो