scriptमहिला के साथ छेड़छाड़ के बाद पति की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार | Husband's beating after tampering with woman, arresting accused | Patrika News
मुंबई

महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद पति की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी गृहणीसामाजिक संगठन के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

मुंबईMay 21, 2019 / 05:55 pm

Navneet Sharma

महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद पति की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद पति की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर. कैंप चार में रहने वाली एक गृहिणी मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की। जब पीडि़ता का पति विरोध जताने के लिए युवक के पास गया तो आरोपी ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।

वि_लवाड़ी पुलिस के अनुसार महिला नेताजी रोड के पास स्थित दीपक दरबार के समीप से जा रही थी। इसी दौरान राहुल नामक उसका पड़ोसी पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और महिला को अश्लील इशारे करने लगा। जब महिला ने उसे ऐसा करने से रोका तो वह छेड़छाड़ करने लगा।

महिला किसी तरह उससे पीछा छुड़ा कर घर पहुंची। उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी। यह सुन कर पति से रहा नहीं गया। उसने राहुल से पूछा कि आखिर उसकी पत्नी के साथ ऐसा क्यों किया। जवाब देने के बजाय आरोपी ने पीडि़ता के पति की पिटाई कर दी।
पुलिस ने हल्के में लिया
शुरू में पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। पीडि़ता और उसके पति की शिकायत पर कोई कार्रवाई आरोपी के खिलाफ पुलिस नहीं कर रही थी। एक सामाजिक संगठन के पदा धिकारी पीडि़त पति-पत्नी को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Mumbai / महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद पति की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो