scriptलोगों से मिले कीर्तिकर, कृतज्ञता जताई | Kirtikar met people, expressed gratitude | Patrika News
मुंबई

लोगों से मिले कीर्तिकर, कृतज्ञता जताई

जैन समाज के लोग भी बधाई देने आए

मुंबईMay 25, 2019 / 06:02 pm

Devkumar Singodiya

जैन समाज के लोग भी बधाई देने आए

जैन समाज के लोग भी बधाई देने आए

मुंबई. उत्तर.पश्चिम लोकसभा से दूसरी बार करीब ढाई लाख मतों से निर्वाचित हुए शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने शुक्रवार सुबह की शुरुआत पूजा पाठ से की। इसके बाद परंपरा का निर्वहन करते हुए मातोश्री गए, इसके बाद लोगों से मिलने की उन्होंने शुरुआत की। गोरेगांव कार्यालय में शाम सात बजे से रात 10 बजे तक का समय आम मतदाताओं व कार्यकर्ताओं से मिलने का रहा। उनसे मिलने वालों मे शिवसेना विधायक, नगरसेवक, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के आलावा बड़ी संख्या में व्यापारी व आम लोग रहे। पाटीदार समाज के पदाधिकारी व नगरसेवक हर्ष पटेल भी उन्हें शुभकामना देने पहुंचे। इनके साथ व्यापारी मंडल व जैन समाज के लोग भी बधाई देने आए। माउली ग्रुप के सुधीर भरडकर ने भी बधाई दी। शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में दोपहर एक बजे उनकी प्रधानमंत्री से मुलाकात होगी। वहां से लौटने के बाद एक बार फिर जोश और उत्साह के साथ जनता की सेवा में जुट जाने का संकल्प व्यक्त किया।

Home / Mumbai / लोगों से मिले कीर्तिकर, कृतज्ञता जताई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो