scriptलोकसभाचुनाव में हार के बाद राकांपा में फेरबदल का दौर शुरू | loksabha election ncp change party workar | Patrika News
मुंबई

लोकसभाचुनाव में हार के बाद राकांपा में फेरबदल का दौर शुरू

लोकसभाचुनाव में हार के बाद राकांपा में फेरबदल का दौर शुरूराष्ट्रवादी कांग्रेस युवक प्रदेशाध्यक्ष पर नियुक्ति
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. लोकसभा चुनाव की हार के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने नए सिरे से संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया।। पिछले कई दिनों से खाली पड़ा राष्ट्रवादी कांग्रेस युवक प्रदेशाध्यक्ष का पद पर मंगलवार को मेहबूब शेख को नियुक्त कर दिया गया।

मुंबईJun 04, 2019 / 07:56 pm

Nagmani Pandey

mumbai

लोकसभाचुनाव में हार के बाद राकांपा में फेरबदल का दौर शुरू

पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने एक जून को हुई पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि अब ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को पार्टी में मौका दिया जाएगा। यानि बदलाव होंगे। लोकसभा चुनाव में हारने के बाद राकांपा विधानसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारना चाहती है। इसलिए पार्टी ने खाली पड़े पदों को भरने और संगठन में नए चेहरों को मौका देने के लिए गणित बिठाना शुरू कर दिया। मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस युवक प्रदेशाध्यक्ष पद पर मराठवाड़ा के युवा नेता मेहबूब शेख को चुना गया है। साथ ही युवक कार्याध्यक्ष पद पर रविकांत वर्पे और सूरज चव्हाण की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस युवक प्रदेशाध्यक्ष का पद पिछले कई महीने से यह पद रिक्त था। इस पद के लिए मेहबूब शेख, रविकांत वर्पे, सूरज चव्हाण के नाम की चर्चा थी। पर मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय युवक अध्यक्ष धीरज शर्मा ने मेहबूब शेख को युवक प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का पत्र दिया। मेहबूब शेख की पहचान राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के एक तेज तर्रार वक्ता के रूप में है।

Home / Mumbai / लोकसभाचुनाव में हार के बाद राकांपा में फेरबदल का दौर शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो