scriptमहावीर ने साधना को सिद्धि तक पहुंचाकर मानवता को उपकृत किया | Lord Mahavir's birth Kalyanak Mahotsav | Patrika News
मुंबई

महावीर ने साधना को सिद्धि तक पहुंचाकर मानवता को उपकृत किया

नवी मुंबई में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव

मुंबईApr 19, 2019 / 05:47 pm

Devkumar Singodiya

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव

नवी मुंबई. भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में तेरापंथी, मंदिरमार्गी, स्थानकवासी और दिगम्बर सकल जैन समाज की ओर से अहिंसा रैली निकाली गई। रैली तेरापंथ भवन से शुरू होकर वाशी के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस अणुव्रत सभागृह पहुंची जहां गुणानुवाद सभा का आयोजन हुआ।
सभा में संत-साध्वियों ने भगवान महावीर के विशिष्ठ गुणों की चर्चा करते हुए जैन एकता पर बल दिया। इस अवसर पर पन्यास प्रशांत शेखर विजय, साध्वी अणिमाश्री, साध्वी मंगलप्रभा, मंदिर मार्गी साध्वी पुण्यमाला समेत नवी मुंबई जीटो प्रेसिडेंट अशोक छाजेड़, महावीर इंटरनेशनल से धमेन्द्र श्रीमाल, श्वेताम्बर जैन संघ सेक्टर 28 के अध्यक्ष मणिलाल, अचलगच्छ जैन संघ के अध्यक्ष विपिन भाई, तेयुप के अध्यक्ष रणजीत खांटेड, दिगम्बर जैन संघ के अध्यक्ष लवकेश जैन, वर्धमान स्थानक मेवाड़ संघ अध्यक्ष भंवरलाल बोहरा, नवी मुंबई स्थानक जैन संघ के अध्यक्ष अशोक डांगी, श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ से राजेन्द्र दुग्गड़, चेतन कोठारी मौजूद रहे। दूसरे चरण का कार्यक्रम वाशी तेरापंथ सभा, तेयुप व महिला मंडल के तत्वावधान में गुजरात भवन में आयोजित किया गया। इसमें साध्वी अणिमाश्री ने महावीर के जन्म कल्याणक को अभ्युदय उत्सव, समता मंगलकलश, सकारात्मक सोच का सिंहद्वार बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी साधना को सिद्धि के द्वार तक पहुंचाकर समूची मानव जाति को उपकृत किया। उन्होंने महावीर के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने की बात कही।
समारोह को साध्वी मंगलप्रभा, साध्वी कर्णिकाश्री, साध्वी मैत्री प्रभा ने संबोधित किया। साध्वी समन्वयशा ने संगान किया, साध्वी सुधाप्रभा ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर वाशी सभाध्यक्ष संपत वागरेचा, महिला मंडल संयोजिका विनीता बाफना, चेतन कोठारी, रतन सियाल, निर्मला चण्डालिया, आदित्य गोखरू, अर्जुन सोनी, महावीर कोठारी आदि मौजूद रहे।

बेहतरीन झांकियां पुरस्कृत कीं
ठाणे. कोंकण शत्रुंजय तीर्थ में देव ज्योतिषाचार्य डॉ हेमचन्द्र सूरीश्वर व साध्वी रत्नशिला की निश्रा में श्री राजस्थान जैन संघ ठाणा नगर के सभी संघों की ओर से बुधवार को सुबह नौ बजे शोभा यात्रा रथ यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में विभिन्न मंडलों की झांकिया प्रस्तुत की गई। उन्हें प्रथम, द्वितीय, क्रमांक के रूप में पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर भाजपा विधायक संजय केलकर, संदीप लेले व शिवसेना उम्मीदवार राजन विचारे की भी उपस्थिति रही। साथ ही पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बालक-बालिका को इनाम दिया गया। शाम को रात्रि भावना का आयोजन भी किया गया। इस रथ यात्रा में संघ सदस्यों के साथ संघ अध्यक्ष उत्तमचंद सोलंकी, मैनेजिंग ट्रस्टी उदय परमार, ट्रस्टी वसंत जैन, सुकन परमार, संपत जैन, सुरेश छाजेड़, नेमचंद जिवावत सहित युवा पाठशाला के कार्यकर्ता व स्थानीय मंडल के सदस्य शामिल हुए।

Home / Mumbai / महावीर ने साधना को सिद्धि तक पहुंचाकर मानवता को उपकृत किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो