scriptmaha election :अमित शाह के दिल्ली दरबार में पेश हुआ युति का मामला | maha election : fadnvis went to delhi to meet amit shaah on yuti | Patrika News
मुंबई

maha election :अमित शाह के दिल्ली दरबार में पेश हुआ युति का मामला

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील , संगठन मंत्री सहित कई लोग शामिल
फडणवीस दोनों दलों के निर्णय पर मुहर लगवाने के लिए दिल्ली के दरबार में पहुंचे हैं
कई दिग्गज नेताओं के साथ देर शाम से चुनावी मंथन के लिए लम्बी बैठक चली।

मुंबईSep 26, 2019 / 08:17 pm

Ramdinesh Yadav

maha election :अमित शाह के दिल्ली दरबार में पेश हुआ युति का मामला

maha election :अमित शाह के दिल्ली दरबार में पेश हुआ युति का मामला

मुंबई। राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा -शिवसेना के गठबंधन ( युति ) को लेकर आपसी चर्चा के बाद अब फडणवीस दोनों दलों के निर्णय पर मुहर लगवाने के लिए दिल्ली के दरबार में पहुंचे हैं। अब तक शिवसेना के साथ हुई बात चीत और उनके प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील अपनी टीम के साथ दिल्ली में राष्ट्रीय भाजपा नेताओं के समक्ष गुरूवार को देर शाम हाजिर हुए। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्याध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई दिग्गज नेताओं के साथ देर शाम से चुनावी मंथन के लिए लम्बी बैठक चली।
सूत्रों की माने तो बैठक में भाजपा -शिवसेना के बीच सीटों के बटवारे , अन्य सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटें , सहयोगी दलों में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर कितने लोग होंगे , प्रचार निति क्या होगी , तीन बार हुए सर्वे की रिपोर्ट और राजयभर में बदलते राजनीतिक गणित आदि पर चर्चा का एजेंडा तय हैं। इस सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा और अमित शाह जी के निर्देश के अनुसार ही आगे के निर्णय होंगे।
पाक ने ड्रोन से पंजाब में गिराए हथियार, सीएम अमरिंदर ने अमित शाह को किया ट्वीट

maha election :अमित शाह के दिल्ली दरबार में पेश हुआ युति का मामला
गठबंधन के अंतिम निर्णय पर सभी की निगाहे टिकी
शिवसेना भाजपा के गठबंधन के अंतिम निर्णय पर सभी की निगाहे टिकी हैं। चुनावी मंथन को लेकर दोनों दल व्यस्त हैं। आपसी चर्चा के बाद अब फडणवीस दोनों दलों के निर्णय पर मुहर लगवाने के लिए दिल्ली के दरबार में पहुंचे हैं।
maha election :अमित शाह के दिल्ली दरबार में पेश हुआ युति का मामला

Home / Mumbai / maha election :अमित शाह के दिल्ली दरबार में पेश हुआ युति का मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो