scriptमहाराणा की शौर्य गाथा सुन कर मंत्रमुग्ध हुए राजस्थान के प्रवासी | Mahanalab on the Bhayander Chowpatty | Patrika News
मुंबई

महाराणा की शौर्य गाथा सुन कर मंत्रमुग्ध हुए राजस्थान के प्रवासी

महाराणा की शौर्य गाथा सुन कर मंत्रमुग्ध हुए राजस्थान के प्रवासी

मुंबईJun 03, 2019 / 05:46 pm

Devkumar Singodiya

महाराणा की शौर्य गाथा सुन कर मंत्रमुग्ध हुए राजस्थान के प्रवासी

महाराणा की शौर्य गाथा सुन कर मंत्रमुग्ध हुए राजस्थान के प्रवासी

मीरा भायंदर. मीरा भायंदर शहर में सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में पिछले दो दशक से काम कर रही श्री महाराणा प्रताप एकता मंच की तरफ से रविवार को महाराणा प्रताप की 479 वीं जयंती मनाई गई। महाराणा प्रताप की जयंती महोत्सव का आनंद लेने के लिए भायंदर जैसल पार्क चौपाटी पर प्रवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। महाराणा प्रताप की जयंती पर कलाकारों ने महाराणा की शौर्य गाथा प्रस्तुत की, जिस पर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
उल्लेखनीय है कि दौलत सिंह भाटी ने मंच की स्थापना की थी। स्थापना काल से मंच 20 वर्षो से महाराणा प्रताप जयंती को मना रहा है, कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भाजपा के विधान मंडल सचेतक कैबिनेट मंत्री राज पुरोहित, थाने के सांसद राजन विचारे, विधायक प्रताप सरनाईक, नरेंद्र मेहता, महापौर डिम्पल मेहता, पूर्व कांग्रेसी विधायक मुजफ्फर हुसैन ,राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत मिश्रा , पूर्व महापौर गीता जैन, कवियत्री यशोदा सोलंकी, भाजपा गटनेता हसमुख गहलोत, सुनीला सतेंद्र शर्मा, नीमा राजपुरोहित, समाजसेवी नारायण सिंह देवड़ा, राजेन्द्र सिंह शेखावत,मयूरी शाह उपस्थित रहें। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए संरक्षक राजेन्द्र मित्तल, पहाड़ सिंह दहिया, भवन निर्माता मनोज पुरोहित, विजय सिंह भाटी सहयोग रहा। मार्गदर्शक गजेंद्र सिंह भाटी, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी, छैलसिंह राठौड़, शैलेश पांडेय, हुकुम सिंह राठौड़, देवाराम मंडोरा, वीराराम देवासी, बीरबल विश्नोई, राजू नागदा, परमेश्वर चौधरी, सुजान सिंह दहिया, सत्येंद्र शर्मा, नीलेश कोठारी सी.ए,ईश्वर सिंह कुंपावत,महेंद्र वैष्णव,जेठाराम माली, सोहन सिंह राजपुरोहित,अमर सिंह,रमेश गहलोत, शम्भूसिंह जैतावत, अनिल उपाध्याय, महेंद्र गुज्जर, हीरा जैन, प्रकाश सोलंकी, अमित ठाकुर,नरेश शर्मा, विकाश तिवारी, जीवन सिंह भाटी, आशीष लोढा, मुकेश मंडोरा, मनीषा सिंह, माधुरी राय, राजेश्वरी शर्मा, स्नेहा पांडेय, मीना शर्मा, कोमल कुँवर राव, सुमन कोठारी, अनुपमा धाकड़ सक्रिय रहे। श्री महाराणा एकता मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने कार्यक्रम की सफलता पर छत्तीस कौम के सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Home / Mumbai / महाराणा की शौर्य गाथा सुन कर मंत्रमुग्ध हुए राजस्थान के प्रवासी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो