मुंबई

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में रफ्तार का कहर जारी, तीन जिलों में हुए भीषण सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क हादसों की घटनाएं कम नहीं हो रही है। इसी कड़ी में आज तीन जिलों में सड़क हादसे हुए हैं। इन घटनाओं में कुल 8 लोगों की मौत हुई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मुंबईSep 25, 2022 / 02:41 pm

Subhash Yadav

road accident in odisha

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में सड़क हादसों (Road Accident) की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। सूबे में आज तीन जिलों में हुए भीषण हादसों में आठ लोगों की जान चली गई है। साथ ही चार लोग घायल हुए हैं। ये सड़क हादसे नांदेड, नंदुरबार और सोलापुर में हुए हैं। नांदेड (Nanded Accident) में ट्रक और टेम्पो के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हुई है।
राज्य के नांदेड जिले में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यहां ये हादसा ट्रक और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर होने से हुआ है। आमने-सामने टक्कर होने से दोनों गाड़ियों के चालक की मौत हुई है। दूसरा हादसा नंदुरबार जिले में हुआ है। जहां एक ही जगह दो हादसे होने से बाइक सवार की जान गई है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Accident: नांदेड में ट्रक और टेम्पो के बीच जोरदार भिडंत, 5 लोगों की मौत; चार गंभीर रूप से घायल

नंदुरबार जिले में एक ही जगह दो एक्सीडेंट हुए हैं। इस हादसे ने दो बाइक सवारों की मौत हो गई। ट्रैक्टर और बाइक की दुर्घटना हुई है। यहां पहली घटना के बाद ट्रैकर को हटाया नहीं गया था। जिसके चलते कुछ देर बाद एक और बाइक ने भी ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
वहीं एक हादसा सोलापुर के माढा तालुका में हुआ है। जहां बाजरे के साथ घर लौटते समय दो सगे भाई भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवारों के पीछे से टक्कर मारी है। इस घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी जान चली गई।

Home / Mumbai / Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में रफ्तार का कहर जारी, तीन जिलों में हुए भीषण सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.