scriptMaharashtra Accident: नांदेड में ट्रक और टेम्पो के बीच जोरदार भिडंत, 5 लोगों की मौत; चार गंभीर रूप से घायल | Maharashtra Accident: Truck and Eicher Tempo Accident in Nanded, 5 Died and Four Injured | Patrika News
मुंबई

Maharashtra Accident: नांदेड में ट्रक और टेम्पो के बीच जोरदार भिडंत, 5 लोगों की मौत; चार गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र में सड़क हादसों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार किसी न किसी जगह से एक्सीडेंट की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के नांदेड से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है।

मुंबईSep 25, 2022 / 11:06 am

Subhash Yadav

Road Accident

एसटी और प्राइवेट बस हुई भीषण हादसे का शिकार

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में सड़क हादसों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला राज्य के नांदेड जिले से सामने आया है। जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हुई है। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
राज्य के नांदेड़ में ट्रक और आयशर टेंपो की आमने-सामने टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा नांदेड़ जिले के हिमायतनगर-किनवट राष्ट्रीय राजमार्ग पर करंजी कांटे के पास रात में हुआ है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Accident: नागपुर में एसटी और प्राइवेट बस हुई भीषण हादसे का शिकार, 17 यात्री हुए घायल

वहीं बताया जा रहा है कि यह ट्रक भोकर से चंद्रपुर जा रहा था। जबकि आयशर टेंपो हिमायतनगर से जलगांव जा रहा था। टेम्पो में रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले मजदुर सवार थे। आमने-सामने की टक्कर होने के कारण दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई है। इसके अलावा 3 अन्य लोगों की भी मौत हुई है।
गौर हो कि इस सड़क हादसे में कुल पांच लोगों की जान चली गई है। साथ ही 4 और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सोलापुर जिले के माढा तालुका में भी सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां हुए रोड एक्सीडेंट में दो सगे भाइयों की मौत हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो