scriptOMG : बेशुमार दौलत के मालिक हैं हमारे चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेता, यकीन नहीं तो पढ़ लें यहां ! | Maharashtra Assembly Polls: CM Fadnavis Declares Assets of Rs 3.86 Cr. | Patrika News
मुंबई

OMG : बेशुमार दौलत के मालिक हैं हमारे चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेता, यकीन नहीं तो पढ़ लें यहां !

Maharastra Election News
पांच साल में 2 करोड़ बढ़ी मुख्यमंत्री (CM) की संपत्ति, फडणवीस (Fdanvis) ने घोषित की 3.78 करोड़ की जायदाद
441 करोड़ के साथ लोढ़ा (Mangalprabhat Lodha) सबसे अमीर प्रत्याशी
पराग शाह, (Parag Shah) अबू आजमी (Abu Azmi) और उदयनराजे भोसले (Udyanraje Bhosle) हैं करोड़ों के मालिक
वेतन वृद्धि और जमीन का भाव बढऩे से बढ़ी फडणवीस की मिल्कियत (Asset)

मुंबईOct 05, 2019 / 12:28 am

Rajesh Kumar Kasera

OMG : बेशुमार दौलत के मालिक हैं हमारे चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेता, यकीन नहीं तो पढ़ लें यहां !

OMG : बेशुमार दौलत के मालिक हैं हमारे चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेता, यकीन नहीं तो पढ़ लें यहां !

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कमाई में पिछले पांच साल के दौरान दो करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नागपुर में पर्चा दाखिल किया। उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष 3.78 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है। 2014 में फडणवीस की संपत्ति एक करोड़ 81 लाख रुपए थी। लेकिन, वेतन वृद्धि और जमीन के दाम बढ़ाने से उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। उनकी पत्नी के पास 47 लाख रुपए की कमाई के साथ कुल 99. 30 करोड़ की संपत्ति है। ठाकरे परिवार से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे आदित्य ठाकरे ने 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा किया है। आदित्य ने अपनी कमाई का जरिया शेयर बाजार और अन्य निवेश को बताया है।

प्रत्याशियों की ओर से चुनाव आयोग के पास जमा हलफनामे के अनुसार दक्षिण मुंबई के मलबार हिल से भाजपा प्रत्याशी मंगल प्रभात लोढ़ा के पास 441 करोड़ रुपए की संपत्ति है। साथ ही लोढ़ा पर 283 करोड़ रुपए की देनदारी भी है। लोढ़ा महानगर के बड़े बिल्डरों में शुमार हैं। महाराष्ट्र सहित देश-विदेश में भी लोढ़ा कंस्ट्रक्शन के काम शुरू हैं। लोढ़ा के बाद घाटकोपर पूर्व से भाजपा के ही प्रत्याशी पराग शाह ने 239 करोड़ 24 लाख 19 हजार 168 रुपए की संपत्ति घोषित की है। साथ ही उनकी पत्नी के पास 160 करोड़ 13 लाख 38 हजार 675 रुपए की संपत्ति हैं।
आजमी के पास 209.08 करोड़ की मिल्कियत


तीसरे नंबर पर सपा के विधायक और मानखुर्द-शिवाजी नगर से प्रत्याशी अबू आसिम आजमी हैं, जिन्होंने पत्नी के साथ मिला कर अपनी कुल संपत्ति 209 करोड़ 08 लाख रुपए घोषित की है। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोंसले, जो सतारा लोकसभा सीट से लोकसभा का उप-चुनाव लड़ रहे हैं, उनके पास 157 करोड़ 22 लाख, उनकी पत्नी दमयंती के पास 4 करोड़ 14 लाख सहित कुल 161 करोड़ 36 लाख 76 हजार 290 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। करोड़पति उम्मीदवार उदयनराजे के पास इस वक्त 25 लाख और पत्नी के पास 1 लाख 95 हजार रुपए नकद हैं।

वडेट्टीवार के पास 44.23 करोड़


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के पास कुल 44 करोड़ 23 लाख 46 हजार 579 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। उनके खुद के पास चल संपत्ति 6 करोड़ 56 लाख 27 हजार 769 रुपए की और पत्नी के पास 11 करोड़ 65 लाख 15 हजार 493 रुपए की है।

22.48 करोड़ के मालिक हैं खडसे


भाजपा के ही वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे और उनकी पत्नी के पास कुल 22 करोड़ 98 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज होकर मुक्ताई नगर विधानसभा सीट से खडसे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने संगमनेर सीट से नामांकन किया है। उनके पास 5 करोड़ 66 लाख और उनकी पत्नी के पास 96 लाख 24 हजार रुपए सहित कुल 6 करोड़ 62 लाख 81 हजार 700 रुपए की संपत्ति है। जालना से प्रत्याशी शिवसेना के दिग्गज नेता व मंत्री अर्जुन खोतकर के पास 7 करोड़ 67 लाख रुपए की संपत्ति है।
पालक मंत्री शिंदे 5.44 करोड़ तो सरनाईक 126 करोड़ के मालिक


ठाणे. जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे के मुकाबले शिवसेना उम्मीदवार प्रताप सरनाईक अमीर हैं। सरनाईक के पास 126 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं शिंदे ने 5 करोड़ 44 लाख 64 हजार 710 रुपए की चल-अचल संपत्ति घोषित की है। 11वीं पास शिवसेना प्रत्याशी शिंदे पर तीन करोड़ 20 लाख 64 हजार 195 रुपए का कर्ज है। इसके साथ अर्माडा, स्कॉर्पियो, बोलेरो जैसे वाहन हैं। शिंदे के पास 110 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनके खिलाफ कुल 18 मामले थानों में दर्ज हैं। ओवला-माजीवाड़ा से शिवसेना प्रत्याशी सरनाईक ने चुनाव आयोग के पास जमा हलफनामे में 126.29 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति दिखाई है। इसमें 21 करोड़ 89 लाख 69 हजार 165 रुपए की चल और 104 करोड़ 40 लाख 10 हजार 200 रुपए की अचल संपत्ति का समावेश है। सरनाईक पर 110 करोड़ 96 लाख 58 हजार 168 रुपए का कर्ज है। उनके पास महंगी टोयटा लैंड क्रूजर गाड़ी के साथ ही 21 तोले सोने के आभूषण हैं। सरनाईक के खिलाफ सात मामले पंजीकृत हैं।

Home / Mumbai / OMG : बेशुमार दौलत के मालिक हैं हमारे चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेता, यकीन नहीं तो पढ़ लें यहां !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो