शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने वेदांत प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात क्यों गया यह जनता को बताने के लिए एक रैली की थी। उसी जगह यानि मावल-वडगांव में आज बीजेपी ने भी सभा की और वेदांता कंपनी के बारे में बताया। इस दौरान राम कदम ने कहा कि देश ने आपकी महाविकास अघाड़ी सरकार द्वारा 100 करोड़ की वसूली देखी है। कदम ने कहा कि क्या आपने इस कंपनी से इतना बड़ा कमीशन मांगा था? इसका खुलासा करना पड़ेगा।
राम कदम ने कहा कि कंपनी आने का फैसला खुद करती है। वह रातों रात कैसे चली गई। इस सच्चाई को प्रशासन को देश को बताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के युवाओं के सामने भी इसे पेश करना है। वे बोले कि आदित्य ठाकरे द्वारा की गई रैली झूठ की रैली थी।
कदम ने कहा कि इस रैली से महाराष्ट्र को सच्चाई का पता चलेगा। वे अपने विधायकों को संभाल नहीं पाए। दुनिया में कभी ऐसा हुआ है कि क्या कि मंत्री मुख्यमंत्री को छोड़ देते हैं। मुख्यमंत्री को इसके बारे में कोई कानोंकान खबर नहीं है।