scriptMaharashtra: बीजेपी विधायक राम कदम ने आदित्य ठाकरे पर बोला बड़ा हमला, लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप; जानें मामला | Maharashtra: BJP MLA Ram Kadam Attacks Shiv Sena Leader Aaditya Thackeray on Vedanta Row | Patrika News
मुंबई

Maharashtra: बीजेपी विधायक राम कदम ने आदित्य ठाकरे पर बोला बड़ा हमला, लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप; जानें मामला

Vedanta Row: वेदांता समूह का प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात जाने के बाद से ही सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है। भाजपा और उद्धव की अगुवाई वाली शिवसेना एक दूसरे पर जवाबी हमले कर रही है। इसी बीच अब भाजपा विधायक राम कदम ने आदित्य ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। जानिए कदम ने क्या कहा-

मुंबईSep 26, 2022 / 03:46 pm

Subhash Yadav

BJP MLA Ram Kadam Attacks Shiv Sena Leader Aaditya Thackeray on Vedanta Row

बीजेपी विधायक राम कदम ने आदित्य ठाकरे पर बोला बड़ा हमला

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कहना अभी मुश्किल है। वेदांता समूह के प्रोजेक्ट के महाराष्ट्र से गुजरात जाने के चलते सूबे का सियासी जंग शुरू है। भाजपा और विपक्ष एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा विधायक राम कदम ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। कदम ने कहा कि आदित्य ने लोगों को गुमराह किया है।
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने वेदांत प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात क्यों गया यह जनता को बताने के लिए एक रैली की थी। उसी जगह यानि मावल-वडगांव में आज बीजेपी ने भी सभा की और वेदांता कंपनी के बारे में बताया। इस दौरान राम कदम ने कहा कि देश ने आपकी महाविकास अघाड़ी सरकार द्वारा 100 करोड़ की वसूली देखी है। कदम ने कहा कि क्या आपने इस कंपनी से इतना बड़ा कमीशन मांगा था? इसका खुलासा करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें

Maharashtra: महाराष्ट्र में सियासी जंग जारी, शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर की कार पर हमला; 15-20 शिवसैनिकों पर मामला दर्ज

राम कदम ने कहा कि कंपनी आने का फैसला खुद करती है। वह रातों रात कैसे चली गई। इस सच्चाई को प्रशासन को देश को बताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के युवाओं के सामने भी इसे पेश करना है। वे बोले कि आदित्य ठाकरे द्वारा की गई रैली झूठ की रैली थी।
कदम ने कहा कि इस रैली से महाराष्ट्र को सच्चाई का पता चलेगा। वे अपने विधायकों को संभाल नहीं पाए। दुनिया में कभी ऐसा हुआ है कि क्या कि मंत्री मुख्यमंत्री को छोड़ देते हैं। मुख्यमंत्री को इसके बारे में कोई कानोंकान खबर नहीं है।

Home / Mumbai / Maharashtra: बीजेपी विधायक राम कदम ने आदित्य ठाकरे पर बोला बड़ा हमला, लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप; जानें मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो