scriptमहाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक्शन मोड़ में सरकार, सार्वजनिक जगहों पर मास्क अब अनिवार्य | Maharashtra Corona: spike in Covid cases, masks mandatory in public | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक्शन मोड़ में सरकार, सार्वजनिक जगहों पर मास्क अब अनिवार्य

ट्रेन, बस, सिनेमा, हॉल, दफ्तर, अस्पताल, कॉलेज, स्कूल जैसे बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य हैराज्य सरकार ने जिला अधिकारियों को लिखे पत्र में बढ़ते कोविड मामलों को लेकर जताई चिंता

मुंबईJun 04, 2022 / 02:40 pm

Subhash Yadav

DDMA Meeting Today Mask Mandatory Schools Not Closed NEW SOP Issued

DDMA Meeting Today Mask Mandatory Schools Not Closed NEW SOP Issued

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। यही कारण है कि सरकार भी इसे लेकर एक्शन मोड़ में है। कोविड मामलों को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी है। राज्य सरकार की तरफ से जिला अधिकारियों को जो पत्र लिखा गया है उसमें बढ़ते कोविड मामलों को लेकर चिंता जताई गई है। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य करने का भी आदेश दिया है।
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदीप व्यास ने सभी जिला अधिकारियों को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य करने सहित कई आदेश भी दिए है। व्यास का कहना कि ट्रेन, बस, सिनेमा, हॉल, दफ्तर, अस्पताल, कॉलेज, स्कूल जैसे बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। दरअसल राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण है जनता को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
मुंबई और ठाणे में कोरोना के मामलों में हुआ इजाफा
गौर हो कि महाराष्ट्र में कोरोना का शुरू से ही तांडव देखने को मिला है। यही कारण है कि इस बार नए कोविड के मामले बढ़ने से टेंशन बढ़ गई है। इससे पहले शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 1,134 नए मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही 24 घंटे के भीतर 563 लोग इलाज के बाद ठीक हुए और 3 मरीजों की जान चली गई है। वैसे मौजूदा समय में मुंबई और ठाणे में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में पिछले सप्ताह की तुलना में नौ जिलों में नए कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

Home / Mumbai / महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक्शन मोड़ में सरकार, सार्वजनिक जगहों पर मास्क अब अनिवार्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो