मुंबई

Maharashtra Political Crisis: बगावत के बाद एकनाथ शिंदे का पहला बयान आया सामने, बोले-सत्ता के लिए कभी नहीं देंगे धोखा

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे का पहला रिएक्शन सामने आया है। शिंदे ने ट्वीट कर कहा कि सत्ता के लिए कभी धोखा नहीं देंगे।

मुंबईJun 21, 2022 / 03:33 pm

Subhash Yadav

Eknath Shinde

मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार संकट में हैं। बावजूद इसके शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह शिवड़ी से शिवसेना के विधायक अजय चौधरी को विधायक दल का नेता बनाया गया है। इसी बीच शिवसेना से बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह सत्ता के लिए कभी धोखा नहीं देंगे।
एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा कि हम बाला साहेब के पक्के शिवसैनिक हैं। बाला साहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है। बाला साहेब के विचारों और धर्मवीर आनंद दिघे साहब की शिक्षाओं के बारे में सत्ता के लिए हमने कभी धोखा नहीं दिया और न कभी धोखा देंगे। दरअसल एकनाथ शिंदे पिछले कई दिनों से सीएम उद्धव ठाकरे से नाराज चल रहे थे। एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के कई विधायकों ने सूरत में डेरा डाला हुआ है। शिवसेना का शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra News: संकट में उद्धव सरकार, कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ 25 विधायकों के गुजरात में होने की खबर

https://twitter.com/mieknathshinde/status/1539171911044718593?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बीच एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच दिल्ली में एनसीपी चीफ शरद पवार ने प्रेस वार्ता की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी तीन बार सरकार गिराने की कोशिश हुई है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के लीडरशिप के साथ हम हैं। उद्धव के नेतृत्व में सरकार चलती रहेगी।

महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि शिवसेना और एनसीपी के दो-दो उम्मीदवार जीते हैं। जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती है।

Home / Mumbai / Maharashtra Political Crisis: बगावत के बाद एकनाथ शिंदे का पहला बयान आया सामने, बोले-सत्ता के लिए कभी नहीं देंगे धोखा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.