scriptMumbai: पीएम मोदी को पॉकेटमार कहने पर फिर फंस सकते हैं राहुल गांधी | Maharashtra Election, 2019 | Patrika News
मुंबई

Mumbai: पीएम मोदी को पॉकेटमार कहने पर फिर फंस सकते हैं राहुल गांधी

भाजपा ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

मुंबईOct 17, 2019 / 12:22 am

Basant Mourya

Mumbai: पीएम मोदी को पॉकेटमार कहने पर फिर फंस सकते हैं राहुल गांधी

Mumbai: पीएम मोदी को पॉकेटमार कहने पर फिर फंस सकते हैं राहुल गांधी

मुंबई. अपने बड़बोलेपन के चलते कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फिर फंस गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पॉकेटमार कहे जाने पर खफा भाजपाइयों ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। उन्होंने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी बलदेव सिंह से मिल कर भाजपा नेताओं ने तुरंत कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजय उपाध्याय, विधायक प्रसाद लाड सहित कई नेता शामिल थे।
यवतमाल में बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी की प्रचार सभा में राहुल गांधी ने यह कहते हुए कटाक्ष किया कि पीएम मोदी की हालत पॉकेटमार की तरह हो गई है। जैसे पॉकेटमार जनता का ध्यान भटकाने के लिए लोगों को भ्रमित करता है, वैसे ही देश के कई गंभीर मुद्दों पर जवाब देने के बजाय मोदी धारा-370 और पाकिस्तान का नाम लेकर शोर मचा रहे हैं।
राहुल का बयान सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ता और नेता नाराज हो गए। उपाध्याय ने बताया कि चुनाव आयोग को पत्र देकर राहुल गांधी पर सख्त एक्शन लेने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। राहुल ने देश के प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की है, वह निंदनीय है। चुनाव आयोग जल्द ही राहुल को नोटिस जारी कर सकता है।

Home / Mumbai / Mumbai: पीएम मोदी को पॉकेटमार कहने पर फिर फंस सकते हैं राहुल गांधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो