scriptMaharashtra Hindi News Update : महाराष्ट्र में पूर्ण कृषि कर्ज माफी पर क्या बोले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे | Maharashtra Hindi News Update | Patrika News
मुंबई

Maharashtra Hindi News Update : महाराष्ट्र में पूर्ण कृषि कर्ज माफी पर क्या बोले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

ठाकरे ने यहां कहा कि सरकार ने किसानों को फौरी राहत देने के लिए दो लाख रुपए (प्रति किसान) तक की कर्ज माफी की है लेकिन, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उनका समूचा (फसल का) कर्ज माफ हो जाए।

मुंबईDec 26, 2019 / 04:32 pm

Binod Pandey

Maharashtra Hindi News Update : महाराष्ट्र में पूर्ण कृषि कर्ज माफी पर क्या बोले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Maharashtra Hindi News Update : महाराष्ट्र में पूर्ण कृषि कर्ज माफी पर क्या बोले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

पुणे. किसानों की कर्ज माफी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बना था। सभी पार्टियों ने इसे भुनाने की पुरजोर कोशिश की थी। भाजपा-शिवसेना समेत विपक्षी पार्टियों ने इसे अपने-अपने चुनावी एजेंडे में घोषित कर दिया था। अब सरकार शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की बन चुकी है।
लिहाजा सभी की नजर इस लोक से जुड़ी घोषणा से है। राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ने इस दिशा में शुरुआत से ही सकारात्मक संकेत दिए थे, यहां पुणे में भी उन्होंने किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। उद्धव ने राज्य में पूर्ण कृषि ऋण माफी का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने चीनी उद्योग पर विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाने की भी घोषणा की है।
Maharashtra Hindi News Update : महाराष्ट्र में पूर्ण कृषि कर्ज माफी पर क्या बोले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
जानकारी में हो कि राज्य कैबिनेट में कर्ज माफी योजना को दो दिन पूर्व मंजूरी दी जा चुकी है। इसके तहत एक अप्रेल, 2015 से 31 मार्च, 2019 तक किसानों के लिए गए दो लाख रुपए तक के लघु अवधि के कृषि ऋण बट्टे खाते में डाल दिए जाएंगे। इस योजना के तहत नए सिरे से तय की गई पुनर्भुगतान की किस्त (लघु अवधि कृषि ऋण) के 30 सितंबर 2019 तक के बकाए को माफ किया जाएगा। ठाकरे ने चीनी क्षेत्र में वीएसआई की भूमिका की सराहना की।
उन्होंने कहा कि संस्थान के जरिए आधुनिक प्रौद्योगिकी किसानों तक पहुंची और यही कारण है कि महाराष्ट्र का चीनी उद्योग देश में नंबर वन है। मुख्यमंत्री की ओर से बताया गया कि चीनी उद्योग कई समस्याओं का सामना कर रहा है। समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाकर नीतिगत फैसले किए जाएंगे। ठाकरे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी चुटकी ली जो अक्सर कहते हैं कि भाजपा विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है, हालांकि, उसने सत्ता गंवा दी है।
Maharashtra Hindi News Update : महाराष्ट्र में पूर्ण कृषि कर्ज माफी पर क्या बोले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
ठाकरे पुणे में वसंत दादा चीनी संस्थान (वीएसआई) की वार्षिक आम सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मराठवाड़ा क्षेत्र में अनुसंधान संस्थान की शाखा खोलने की घोषणा की। संस्थान के अध्यक्ष और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार भी इस दौरान वहां मौजूद थे। ठाकरे ने यहां कहा कि सरकार ने किसानों को फौरी राहत देने के लिए दो लाख रुपए (प्रति किसान) तक की कर्ज माफी की है लेकिन, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उनका समूचा (फसल का) कर्ज माफ हो जाए।

Home / Mumbai / Maharashtra Hindi News Update : महाराष्ट्र में पूर्ण कृषि कर्ज माफी पर क्या बोले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो