scriptपीडब्लूडी मंत्रालय मिलने से अशोक चव्हाण खुश, जालना के कांग्रेस विधायक ने किया पार्टी छोडऩे का ऐलान | Maharashtra: Jalna Congress MLA Will Quit Party | Patrika News
मुंबई

पीडब्लूडी मंत्रालय मिलने से अशोक चव्हाण खुश, जालना के कांग्रेस विधायक ने किया पार्टी छोडऩे का ऐलान

लंबी खींचतान के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) की महा विकास आघाडी सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। पीडब्लूडी विभाग (PWD) मिलने से जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) खुश हैं, वहीं मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज जालना (Jalna) के विधायक (MLA) कैलाश गोरंट्याल ने पार्टी छोडऩे का ऐलान किया है। उद्धव सरकार में शामिल तीनों दलों को विधायकों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।

मुंबईJan 05, 2020 / 12:44 am

Basant Mourya

पीडब्लूडी मंत्रालय मिलने से अशोक चव्हाण खुश, जालना के कांग्रेस विधायक ने किया पार्टी छोडऩे का ऐलान

पीडब्लूडी मंत्रालय मिलने से अशोक चव्हाण खुश, जालना के कांग्रेस विधायक ने किया पार्टी छोडऩे का ऐलान

मुंबई. शपथ ग्रहण के पांच दिन बाद आखिरकार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thakeray) ने महा विकास आघाडी सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जहां सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्रालय (PWD) मिलने से खुश हैं, वहीं जालना (Jalana) के विधायक कैलाश गोरंट्याल (Kailash Gorantiyal) ने कांग्रेस (Congress) छोडऩे का ऐलान किया है। मंत्री नहीं बनाए जाने से गोरंट्याल पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं।
वैसे नाराजगी सिर्फ कांग्रेस विधायकों में ही नहीं है। महा विकास आघाडी सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना (Shivsena) के सबसे ज्यादा विधायक नाराज हैं। एनसीपी (NCP) में भी कई नेता मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण मुंह फुलाए हुए हैं। तीनों ही दलों में रूठे नेताओं को मनाने के प्रयास जारी हैं। कांग्रेस विधायक के समर्थकों ने तो पुणे में पार्टी के दफ्तर में तोडफ़ोड़ की थी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रणीति शिंदे (Praneeti Shinde) को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज सोलापुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने पार्टी हाइकमान के खून से लिखी चिट्ठी भेजी है।
गोरंट्याल ने शनिवार को कहा, मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट (Balasaheb Thorat) से मिलूंगा और पार्टी पदों से अपना इस्तीफा सौंपूंगा। जालना नगर पालिका परिषद, जिला परिषद के पार्टी सदस्य भी मेरे साथ अपना इस्तीफा सौंपेंग। गोरंट्याल ने दावा किया कि जालना की सभी तहसीलों में कांग्रेस पदाधिकारी पहले ही हट चुके है। उन्होंने कहा, पार्टी ने मुझे नजरअंदाज किया और मेरे साथ न्याय नहीं किया। गोरंट्याल ने विधानसभा चुनाव में शिवसेना के अर्जुन खोतकर को हराया था।

Home / Mumbai / पीडब्लूडी मंत्रालय मिलने से अशोक चव्हाण खुश, जालना के कांग्रेस विधायक ने किया पार्टी छोडऩे का ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो