मुंबई

कोल्हापुर: 5 साल से कर रहा था सैनिक बनने की तैयारी, अग्निवीर भर्ती में हुआ फेल, तो दे दी जान

Maharashtra Kolhapur agniveer recruitment News: आसिफ देसाई का शव बुधवार सुबह पुलाची शिरोली स्थित उसके आवास पर फांसी से झूलता मिला। शिरोली के रहने वाला युवक आसिफ देसाई पिछले पांच साल से शिरोली के मैदान में सैनिक बनने का सपना लेकर अभ्यास करता था।

मुंबईDec 01, 2022 / 06:25 pm

Dinesh Dubey

कोल्हापुर में अग्निवीर अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

Kolhapur Agniveer Aspirant Suicide: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के शिरोली के एक युवक ने सेना में भर्ती होने के उद्देश्य से कई वर्षों तक अभ्यास किया, लेकिन अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 23 वर्षीय रमजान उर्फ आसिफ देसाई ने कोल्हापुर में अग्निवीर भर्ती में सफल नहीं होने के बाद हताशा में यह कदम उठाया।
जानकारी के मुताबिक, आसिफ देसाई का शव बुधवार सुबह पुलाची शिरोली स्थित उसके आवास पर फांसी से झूलता मिला। शिरोली के रहने वाला युवक आसिफ देसाई पिछले पांच साल से शिरोली के मैदान में सैनिक बनने का सपना लेकर अभ्यास करता था। वह कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय खेल मैदान में चल रही अग्निवीर भर्ती में किस्मत आजमाने पहुंचा था। लेकिन बुधवार आधी रात को हुए फिजिकल फिटनेस टेस्ट में वह कामयाब नहीं हुआ। वह दौड़ने के टेस्ट में असफल रहा। फिर वह रात 2.30 बजे घर चला गया।
यह भी पढ़ें

मुंबई पुलिस के क्विक एक्शन से खुश हुई कोरियन महिला यूट्यूबर, पुलिस कस्टडी में पहुंचे छेड़छाड़ के आरोपी

बताया जा रहा है कि सुबह उसके गांव के दोस्त आसिफ से मिलने पहुंचे। परिजनो ने भी आसिफ को आवाज दी। इसके बाद भी जब आसिफ ने कोई जवाब नहीं दिया तो सब घबरा गए। दोस्त भी उसके कमरे का दरवाजा जोर जोर से खटखटाकर जगाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, आसिफ के कमरे से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद माता-पिता के कहने पर दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।
आसिफ ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों और दोस्त आसिफ को तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। यह घटना बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे सभी को पता चली। इस घटना को लेकर शिरोली एमआईडीसी थाने में मामला दर्ज किया गया है। इकलौते संतान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। दोस्त भी सदमे में हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.