मुंबई

4 और 6 साल के मासूमों का घोंट दिया गला, 22 वर्षीय मां की दरिंदगी से कांप उठा औरंगाबाद

Mother Kills Two Children in Maharashtra: औरंगाबाद शहर के सादात नगर इलाके में रहने वाली आरोपी मां ने कथित तौर पर गला घोंटकर अपने दोनों बच्चों हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार तड़के हुई।

मुंबईFeb 07, 2023 / 05:35 pm

Dinesh Dubey

File Photo

Maharashtra Aurangabad News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद जिले में दिल को झकझोर देने वाली वारदात हुई है। जहां एक मां ने ममता को कलंकित करते हुए अपने दो मासूमों को मार डाला। घटना औरंगाबाद शहर में हुई है। आरोप है कि 22 वर्षीय महिला ने अपने दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी और बाद में घटना से अनजान बनकर रिश्तेदारों को फोन कर मौके पर बुलाया।
जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद शहर के सादात नगर इलाके में रहने वाली आरोपी मां ने कथित तौर पर गला घोंटकर अपने दोनों बच्चों हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार तड़के हुई। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके ऐसा करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें

नाबालिग के होठ पर मनचले ने फेरा 100 रुपये का नोट, मुंबई की कोर्ट ने 1 साल के लिए भेजा जेल

पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत पोतदार ने कहा कि महिला ने अपनी छह साल की बेटी और चार साल के बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्चे सोमवार सुबह जब अपने कमरे से बाहर नहीं आए, जिसके बाद आरोपी महिला ने खुद कुछ रिश्तेदारों को फोन किया. इसके बाद बेसुध बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार बच्चों की मौत गला घोंटने की वजह से हुई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-302 (हत्या) समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.