बता दें कि औरंगाबाद से शिवसेना के विधायक उदय सिंह राजपूत, अब्दुल सत्तार, संजय शिरथ, रमेश बोरोन,संदीपन भुमरे और प्रदीप जायसवाल एकनाथ शिंदे के साथ हैं। फिलहाल दोनों पार्टियों के बीच निगम चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर पहली बैठक हुई है। बैठक में पारित प्रस्ताव पर बीजेपी के हाईकमान से चर्चा की जाएगी और फिर चुनाव में उतरने का प्लान बनाया जाएगा।